पिपरा बाजार/कुशीनगर।
विशुनपुरा बिकास खण्ड के पटेरा खुर्द के ग्रामीण जिम्मेदारो की अनदेखी के चलते इस बरसात के मौसम में आवागमन की समस्या से जूझ रहे है साथ ही स्वंम के श्रम से जल निकासी की भी ब्यवस्था में लगे हुए है।

बिदित हो कि मुख्य मार्ग सुरजनगर बाजार से पटेरा खुर्द जाने के लिए नाहर छपरा माइनर की पटरी ही मुख्य रास्ता है जो कच्चा है बरसात होने पर उक्त रास्ता पानी तथा कीचङ से पट जाता है जिससे आवागमन करने वाले राहगीरो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है इतना ही नही गांव के पानी निकासी के लिए भी जिम्मेदार कोई सकारात्मक पहल नही कर रहे है जिससे ग्रामीण एडोकेट सत्यम शिवम मिश्रा के नेतृत्व में स्यंम के श्रम से जल निकासी की ब्यवस्था में लगे हुए है।उक्त गांव के ग्रामीणों ने नहर छपरा माइनर की पटरी को पक्का मार्ग बनवाने के लिए अनेकोवार जनप्रतिनिधियों से अवगत भी कराया लेकिन मामला सिफर ही रहा।
विश्वजीत राय
पिपरा बाजार।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…