कसया/कुशीनगर । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को रविवार को कुशीनगर में शिक्षकों और कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए मांग पत्र सौंपा। राजेश शुक्ल जिलाध्यक्ष कुशीनगर व प्रदेश मीडिया प्रभाfरी विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन/सह संयोजक कर्मचारी,शिक्षक,अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच के नेतृत्व में शिक्षकों ने यादव को स्मृति चिह्न भी दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सत्ता में आने पर वह पुरानी पेंशन योजना बहाल करेंगे। शुक्ल ने कहा कि नई पेंशन योजना के तहत जमा पूंजी का 60 प्रतिशत उद्योग पतियों और बाजार के अधीन रहेगा। जिसके मिलने की कोई गारंटी नहीं है। इसके माध्यम से सरकार एजेंसियों को निजी हाथों में बेचने का कार्य कर रही है। संजय यादव, हरिंद्र चौरसिया, अमर प्रकाश पांडेय, दिलीप सिंह, दिलीप पांडेय, पीएन राय, शैलेश कुमार, अनिरुद्ध त्रिपाठी, प्रकाश सिंह, वेदप्रकाश सिंह, दिनेश प्रसाद, दुर्गेश यादव, अविनाश शुक्ल, अवधेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…