News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुराने गर्म कपड़े दान हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर ‌ने पडरौना में लगाया स्टाल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 25, 2020  |  4:45 PM

3,109 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुराने गर्म कपड़े दान हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर ‌ने पडरौना में लगाया स्टाल
  • पुराने गर्म कपड़े दान हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर ‌ने पडरौना में लगाया स्टाल
  • जरूरतमंदों के सेवा में रोटरी क्लब कुशीनगर चला रहा है अभियान

पडरौना/कुशीनगर: कपकपाती ठंड के दौरान जरूरतमंद एवं असहायों की मदद करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के दर्जन भर युवा कदम बढ़ा चुके हैं। शुक्रवार को पडरौना स्थित कठकुईया मोड़ तिराहे पर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वाधान में पुराने कपड़ों को एकत्रित कर जरूरतमंदों एवं असहाय व्यक्तियों के मध्य बांटने हेतु पूरे ठंडक के लिए एक स्टाल का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल एवं क्षेत्राधिकारी पडरौना ने किया।
नगर पालिका अध्यक्ष विनय कुमार जयसवाल ने क्लब के द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए लोगों से अपील की कि अपने घरों में पड़े निष्प्रयोज्य कपड़ों को स्टाल पर लाकर रख दें जिससे कोई भी जरूरतमंद मनचाहा कपड़ा उठाकर इस ठंड में अपने आप को सुरक्षित रख सके।पुराने गर्म कपड़े दान हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर ‌ने पडरौना में  लगाया स्टाल
क्षेत्राधिकारी पडरौना ने कहा कि सर्दी में संपन्न परिवार के लोगों की हालत खराब हो जाती है, तो ऐसे में सड़कों पर और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीबों की और उनके बच्चों की क्या हालत होगी? रोटरी क्लब के इस पुनीत कार्य और अनूठे पहल की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।
क्लब के अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सचिव वाहिद अली, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एम०एच० खान ने बताया‌ कि नवंबर माह में कसया स्थित गांधी चौक पर क्लब का स्टाल लगाया गया था जिससे असहाय लोगों को बहुत ही लाभ मिला है और लोगों ने इसकी सराहना भी की है। इसी प्रेरणा के फल स्वरुप पर हम लोगों ने पडरौना में भी आज स्टाल लगाया है, तथा लोगों से अपील किया‌ गया कि अलमारियों में बंद या आवश्यकता से अधिक अपने गर्म वस्त्रों को स्टाल पर दान करें जिससे इन वस्त्रों को जरूरतमंद व्यक्ति आसानी से स्टॉल से ले जा सके।पुराने गर्म कपड़े दान हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर ‌ने पडरौना में लगाया स्टाल

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

इस अवसर पर क्लब के क्लब के अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सचिव वाहिद अली, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एम०एच० खान, उपाध्यक्ष आफताब आलम हीरा के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

प्रमुख फल व्यवसायी नियामत खां का निधन,शोक की लहर
प्रमुख फल व्यवसायी नियामत खां का निधन,शोक की लहर

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के प्रमुख फल व्यवसायी व सभासद टीपू खां के पिता…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 50 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 06 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 50 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 06 का निस्तारण

हाटा कुशीनगर ।  स्थानीय तहसील के सभागार में शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी…

‘ सेवा संकल्प-मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
‘ सेवा संकल्प-मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मोतीचक कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय लाला टोला सिकटिया में ‘सेवा संकल्प-मेरे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking