Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

प्रजापिता ब्रह्म कुमारीज परिवार की ओर से बोईसर में शुरू है त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव.।

Omprakash Dwivedi
Reported By: Omprakash Dwivedi
Feb 18, 2023, 8:43 PM IST • अब तक 1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पालघर.। औद्योगिक शहर ब़ोईसर में प्रजापिता ब्रह्म कुमारीज ईश्वरीय महाविद्यालय की ओर से निराकार ज्योति विंदु स्वरूप परमपिता परमात्मा शिव के अवतरण महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव का तृदिवसीय आयोजन धुमधाम से किया गया है.।


ब्रह्म कुमारीज बोईसर परिवार की ओर से भव्य शोभा रथयात्रा का आयोजन ब्रह्म कुमारीज सेवा केंद्र से शुक्रवार 17 फरवरी को पालघर के तहसीलदार सुशील शिंदे के हाथों झंडी दिखाकर हर्षोल्लास पूर्वक 12 ज्योतिर्लिंगों की निकली भव्य झांकियों में की गयी जिसका समापन बोईसर प. जगदीश रेजिडेंसी,आईसीआईसीआई बैंक के पीछे प्रजापिता ब्रह्म कुमारीज मेडिटेशन सेंटर पर की गयी.।

त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव पर बोईसर मेडिटेशन सेंटर जगदीश रेजिडेंसी के पास बनाये गये भव्य पंडाल में अस्थाई स्थापित की गयी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन उनके परिचय आस्थावानों के लिए महाशिवरात्रि पर 18 फरवरी, शनिवार को सुबह 8.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक उपलब्ध रहा.।यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र 16 फुट ल़ंबा भव्यतम शिवलिंग एवं अनुभूति कक्ष का चर्चा रहा.।शनिवार की शाम ब्रह्मकुमारीज परिवार की ओर से महिलाओं के लिए स्वस्थ जीवन शैली के गुण तथा हल्दी कुमकुम स्नेह मिलन कार्यक्रम का सुंदर कार्यक्रम आयोजित रही.।


महोत्सव के समापन पर 19 फरवरी, रविवार को खासकर बच्चों (11-17 वर्ष) के लिए सुबह डिस्कवर योर एबिलिटी तथा सायं 4.00 बजे से युवाओं (18-25 वर्ष) के लिए मैनेज योर एक्जाम स्ट्रेस ए़ंड फियर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित की गयी है।


प्रजापिता ब्रह्म कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव बोईसर नम्रता दीदी की देखरेख में हेमा दीदी,डाँ. अल्पा दीदी, योगाचार्य कुसुम दीदी व शशिकांत सिंह डायरेक्टर (मूनलाईट्स), शशांक मिश्रा समेत परिवार से जुड़े भाई -बहनों के सहयोग से जारी है.।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi