News Addaa WhatsApp Group

बिहार में 122 सीटों पर लड़ेगी जेडीयू, भाजपा को मिलीं 121 सीटें!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 6, 2020  |  5:30 PM

1,000 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार में 122 सीटों पर लड़ेगी जेडीयू, भाजपा को मिलीं 121 सीटें!

पटना | राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में बीजेपी और जेडीयू के बीच सीट शेयरिग की प्रक्रिया भी पूरी होने के बाद दोनों पार्टियों के नेता गठबंधन व सीटों का औपचारिक ऐलान कर दिया है. इसके तहत 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा की 115 सीटों पर JDU लड़ेगी जबकि बीजेपी 112 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. महागठबंधन छोड़ एनडीए में आने वाले मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी 9 सीटों पर तो जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी HAM 7 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. हालांकि इसमें स्पष्ट कर दें कि जेडीयू के 122 में 7 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, वहीं बीजेपी 121 में 9 सीटें विकासशील इंसान पार्टी को दी गई हैं.
बता दें कि इससे ठीक पहले आज बीजेपी के नेता मुख्यमंत्री से मिलने सीएम आवास पहुंचे थे. बीजेपी नेता बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडनवीस, बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, डिप्टी सीएम सुशील मोदी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डेढ़ घंटे तक मुलाक़ात हुई.

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

सीट शेयरिंग की डील फाइनल होने से पहले भाजपा के कई बड़े नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात की थी. इसके बाद भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Saisawal) ने चिराग पासवान (Chirag Paswan) को साफ संदेश देते हुए कहा है कि अगर वह नीतीश कुमार का नेतृत्व नहीं स्वीकार करते तो एनडीए से भी हटना पड़ैगा.

संबंधित खबरें
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने

कुशीनगर/गोपालगंज। चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…

दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार
दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

पटना ।बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच निगरानी विभाग ने…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

कुशीनगर-बिहार सीमा पर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी — दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति
कुशीनगर-बिहार सीमा पर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी — दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

  आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking