कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के भठही बुजुर्ग में स्थित बी पैक्स सहकारी समिति के पदाधिकारी द्वारा सदस्यता महाभियान की रैली गुरूवार दोपहर को निकाली गई।
सहकारी समिति के सचिव प्रेम सागर मिश्र ने बताया कि इस अभियान के तहत इस केंद्र से क्रय विक्रय करने वाले किसानों को सहकारी समिति से मिलने वाले लाभ के प्रति जागरूक करना है। केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा मिलने वाली हर योजनाओं से किसानों को जागरूक कर के सदस्यता महाभियान को सफल बनाना है।इस दौरान बनकटा बाजार, कोइलसवा बुर्जुग, इंदिरा बाजार, नकटहा मिश्रा, भानपुर, इत्यादि गांवों में रैली निकालकर किसानों को जागरुक करते हुए सदस्यता ग्रहण कराया गया।
इस दौरान सचिव प्रेम सागर मिश्रा, महेश शुक्ल, हेमंत शुक्ला, रामसूचित , राम वृक्ष गिरी, पवन मिश्रा आदि सहित विभिन्न गावों के लोग मौजूद रहें l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…