News Addaa WhatsApp Group

बोईसर●केमिकल प्लांट में तीक्ष्ण गैस रिसाव के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ी।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Sep 7, 2020  |  5:40 PM

1,676 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर●केमिकल प्लांट में तीक्ष्ण गैस रिसाव के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ी।
पालघर। जिले के बोईसर स्थित तारापुर औद्योगिक क्षेत्र के मेर्सस केमिकोन केमिकल इंडस्ट्रीज प्रा.लि. में सोमवार सुबह तड़के गैस रिसाव के  के बाद इलाके में कोहराम मच गया। गैस रिसाव के कारत दो लोगों की तबियत बिगड़ने की खबर आ रही है।उन्हें उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर सूचना मिलते ही फौरन बोईसर पुलिस के अधिकारी और अग्निशमन दल के कर्मचारी गैस रिसाव को काबू पाने के लिए जुट गये। दोपहर तक गैस रिसाव बंद हो गया।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार तारापुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेर्सस केमिकोन केमिकल इंडस्ट्रीज प्रा.लि. प्लाट नं. W-16 व W-25 में सुबह तड़के करीब 6 बजे अचानक गैस का रिसाव होने से पास पड़ोस में हड़कंप मच गया। गैस रिसाव की चपेट में आने से दो लोगों की तबियत बिगड़ने लगी जिन्हें फौरन उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। गैस रिसाव की सूचना निकटवर्ती प्रशासन को पास के कारखाने वालो ने दी। जानकारी मिलने पर पहुंचे अग्निशमन दल ने बड़ी मश्क्कत से गैस रिसाव पर काबू पाया है। 
     प्रथम दृष्टया जानकार लोगों ने गैस रिसाव का कारण रसायन गैस टैंक फटने को बताया है। गैस रिसाव इतना तेज था कि बगल के सड़क से गुजरने वालों की दोपहर तक आँखों में तेज जलन व घूँटन महसूस होना बताया गया है। 
      घटना की सूचना मिलते ही राहत बचाव के लिए एमपीसीबी के अधिकारी व बोईसर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप कसबे अपने दलबल के साथ मौके पर राहत कार्य,सुरक्षा के लिए कार्यवाही तेज कर दी। फिलहाल  पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले  की गंभीरता से जांच म़े जुट गयी है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking