News Addaa WhatsApp Group

बोईसर●लापता नवयुवक का शव मिलने से सनसनी.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Aug 26, 2020  |  4:39 PM

9,492 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर●लापता नवयुवक का शव मिलने से सनसनी.।

पालघर।चार दिन पुर्व घर से दोस्तों से मिलने गये नवयुवक की विक्षिप्त शव बुधवार शाम औद्योगिक शहर बोईसर प.भैय्या पाड़ा गंगोत्री होटल के सामने खेल मैदान के पास झांड़ी में मिलते ही सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची बोईसर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोईसर पुलिस स्टेशन अंर्तगत अवध नगर रोशन गैरेज गली निवासी सुरेश राय का 18 वर्षीय सुपुत्र शिवरतन सुरेश राय (शिवम)विगत शनिवार गणपति मूर्ति स्थापना के दिन रात कुछ दस बजे दोस्तों से मिलने की बात करके घर से निकला लेकिन वापस सुबह तक नही आया तो परिजनों की चिंता बढी। काफी तलाशने के बाद स्थानीय थाने में रविवार को मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई।
बोईसर पुलिस मिसिंग की केस की तफ्तीश में जुटी हुई थीं कि बुधवार शाम गंगोत्री होटल के सामने खेल के मैदान के पास झाड़ी से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर आयी फौरन पुलिस ने शव का शिनाख्त करते हुए जरूरी कानूनी कारवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक शिवम परिवार का इकलौता पुत्र था। फिलहाल इसी वर्ष दसवीं की परीक्षा उर्त्तीण किया हुआ है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

●बोईसर थाना प्रभारी का दावा जल्दी पकड़े जायेंगे हत्यारे.।●
बोईसर पुलिस स्टेशन के प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रदीप कसबे ने दावा किया है कि पुलिस का हाथ हत्यारों के गिरेबान तक जल्दी ही पहुंच जायेगे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking