Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

बोईसर●विधायक के शुभहस्तों से कार्यसम्राट संस्था के रुग्णवाहिका का शुभारंभ.।

Omprakash Dwivedi
Reported By: Omprakash Dwivedi
Dec 5, 2020, 11:45 AM IST • अब तक 1.2K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पालघर। औद्योगिक शहर बोईसर की सामाजिक संस्था कार्यसम्राट के रुग्णवाहिका का शुक्रवार को बोईसर विधानसभा के कर्मठ विधायक राजेश रघुनाथ पाटिल के शुभहस्तों से संस्था के कार्यालय में शुभारंभ किया गया।
सामाजिक लोक सेवा कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध संस्था कार्यसम्राट के संस्थापक/अध्यक्ष विजय वैद्य का सपना अब साकार होने जा रहा है। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र बोईसर वासियों के मध्यम वर्गीय परिवारों को किफायती दर पर स्वास्थ्य सेवाओं में रुग्णवाहिका उपलब्ध कराना उनका मकसद जनहितार्थ सफल सिद्ध हुआ है।
बोईसर के पंजीकृत सामाजिक संस्था
कार्यसम्राट के कार्यालय पर जनसेवा के लिए शुभारम्भ के मुहूर्त के अवसर पर प्रमुख गणमान्यों में सुभाष पाटिल,भावना सुधीर विरार चारे, प्रभाकर पाटिल,कृष्णा देशमुख, महावीर सोलंकी जैन,विनोद भावर ,गणेश काले,अतुल देसाई के अतिरिक्त सुभाष पंडित,ईकरार भाई, जिलेदार वर्मा,उदयराज शुक्ला,राजू जाधव,संजय बारी, मिंटू भाई,रवि साहनी शुभम तिवारी, अनिल खंडारे उपस्थित रहे।
       कार्यक्रम का संचालन पंकज मोहन गौतम व धनेश निकाटे,रवि पाटिल ने आगतो को धन्यवाद और कार्यसम्राट संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विजय वैद्य ने उपस्थित सभी प्रेमी जनों का सेवा का मौका देने के लिए कृतज्ञता प्रकट किया।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi