News Addaa WhatsApp Group

भारत गैस बुकिंग हुआ आसान वाह्टसप पर करें गैस सिलेंडर बुक.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Aug 12, 2020  |  12:53 PM

2,528 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भारत गैस बुकिंग हुआ आसान वाह्टसप पर करें गैस सिलेंडर बुक.।
मुंबई.। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड का एलपीजी ईकाई भारत गैस घरेलु सिलेंडर उपभोक्ताओं को आसानी से गैस बुक कराने का सुविधा प्रदान करने जा रहा है। भारत गैस उपभोक्ता वाह्टसप पर रसोई गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। भारत पेट्रोलियम इंडियन ऑयल के बाद देश की दूसरी बड़ी राष्ट्रीय ऑयल मार्केटिंग कंपनी है। आज भारत पेट्रोलियम के 7.1 करोड़ से अधिक एलपीजी ग्राहक है।
वाह्टसप नं.1800224344पर करें रसोई गैस बुकिंग●
     भारत पेट्रोलियम द्वारा जारी सुविधा से अब ग्राहक वाह्टसप से रसोई गैस वाह्टसपएप बुकिंग कंपनी में  रजिस्टर्ड मोबाइल नं. द्वारा बीपीसीएल के स्मार्टलाइन नंबर 1800224344 पर बुक करा सकते है। युवा और पुरानी पीढ़ी दोनों में वाह्टसप की लोकप्रियता के कारण अब भारत गैस के उपभोक्ताओं को रसोई गैस बुक कराना काफी आसान हुआ है।उपभोक्ता को अब रजिस्टर्ड मोबाइल नं.से कंपनी के वाह्टसप नंबर 1800224344 पर हाय “Hl” लिखकर भेजते ही विभिन्न जानकारी उनके मोबाइल पर प्रदान की जायेगी। बुकिंग के बाद ग्राहक को एक कंफर्मेशन मैसेज प्राप्त होगा। इसमें एक लिंक भी रहेगा जिस पर  ऑनलाइन रिफील पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या अमेजाँन जैसे अन्य पेमेंट एप्स के जरिए किया जा सकता है।
        भारत गैस के ग्राहक घर बैठे बाजार या वितरक के क्षेत्र मे सिलेंडर की कीमत जान सकतें हैं। कंपनी ने वाह्टसप बिजनेस चैनल में कई अन्य विकल्प दिये हैं। इनमें रिफिल डिलवरी स्टेट्स, वितरण स्थिति,आपातकालीन संपर्क सुविधा, शिकायत दर्ज करें / फीडबैक दें। सिलेंडर की कीमत जानें, सुरक्षा संबंधी वीडियो देखें और भाषा परिवर्तन विकल्प शामिल किया हैं। 
     बुधवार को दोपहर औद्योगिक क्षेत्र बोईसर स्थित मेर्सस सी.टी. पारिख गैस ऐजेंसी की ओर से मीडिया कर्मियों से साझा करते हुए बताया गया कि भारत गैस के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7710955555 पर मिस्ड कॉल देकर भी बुकिंग कर सकते हैं। 

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking