News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Feb 1, 2026  |  8:41 PM

228 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ WhatsApp
Responsive image

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के परिसर में आयोजित विष्णु महायज्ञ को लेकर यहाँ पर विशाल मेला लगा हुआ है l इसमें अपनी आस्था को लेकर क्षेत्रीय लोगों के साथ ही साथ दूर दूर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है l इस धाम में आयोजित महायज्ञ सहित मेले को सफल बनाने के लिए प्रशासन सहित आयोजक मंडल के लोग सक्रिय दिख रहें l

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

विदित हो, कि विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा धवरा में स्थित माता सती के स्थान पर अनवरत दिन और रात लगातार राम नाम का संकीर्तन हमेशा होता रहता है l हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी माँ के स्थान पर 45 वें वर्ष विष्णु महायज्ञ सहित विशाल भंडारा का आयोजन किया गया l इस महायज्ञ का कलश व शोभा यात्रा 23 दिसंबर को निकाली गई l इस महायज्ञ की पूर्णाहुति दो फरवरी को होना है l महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए आचार्य देवानंद दूबे अपने अन्य विद्वानों के साथ वैदिक मंत्रों के बीच पत्नी सहित प्रमुख यजमान ऋतुराज सिंह से पूजन अर्चन करा कर इस महायज्ञ को सफल बनाने का कार्य किया जा रहा है l वहीँ माँ सती स्थान के महात्मा रामदास महाराज जी द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं में यज्ञ के प्रसाद का वितरण जहाँ किया जा रहा है l

वहीं इस महायज्ञ में दिन में उपेंद्र मिश्रा और शालिनी पाण्डेय के द्वारा अपने प्रवचन के माध्यम से भगवत नाम संकीर्तन के साथ कथा के जरिए श्रद्धालुओं के अंदर ज्ञान की ज्योति जलाई जा रही है l रात्रिकालीन समय में आई हुई रामलीला मंडली द्वारा राम के लीलाओं का मंचन भी किया जा रहा है l इस महायज्ञ के साथ ही साथ कुलकुला धाम में विशाल मेला लगा हुआ है l इस मेले में लगे हुए झूला सहित चरखी आदि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं l मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कप्तानगंज थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह द्वारा सक्रिय हैं l जिससे मेले सहित प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात दिख रही है l और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मेले के समीप में मुस्तैद है l

कुलकुला धाम में आयोजित इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए प्रभाकर तिवारी, राघव तिवारी, कृपाल तिवारी, बच्चा सिंह, सुशील मिश्रा, सुधाकर तिवारी, रविंद्र शर्मा आदि श्रद्धालुओं सहित क्षेत्रीय लोगों का भरपूर सहयोग शामिल हैं l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking