News Addaa WhatsApp Group

मदिरालय शुरू है तो मंदिर क्यों बंद.! भाजपा का पालघर में शंखनाद, घंटानाद संपन्न।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Aug 30, 2020  |  3:00 PM

1,665 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मदिरालय शुरू है तो मंदिर क्यों बंद.! भाजपा का पालघर में शंखनाद, घंटानाद संपन्न।

पालघर। भाजपा पालघर की नवगठित ईकाई की ओर से शनिवार को ग्यारह बजे शासनादेश के कोरोनाकाल में जारी शासकीय नियमों के मुतिबिक महाराष्ट्र सरकार के अड़ियल रवैये के विरुद्ध मदिरालय शुरू तो मंदिर क्यों बंद के शीर्षक पर जगह जगह मंदिरों, देवालयों में घंटानाद आंदोलन शांतिपूर्ण तरिके से करते राज्य सरकार को मंदिरों को अविलंब खोलने के लिए कहा गया।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...


भाजपा के जिला संगठन महासचिव संतोष शिवराम जनाठे व कार्यकर्ताओं ने मनोर स्थित गाँव देवी के प्रांगण में घंटा घड़याल बजाकर सभी देवालयों के पट खोलने की म़ांग की। उन्होंने यहां देवभक्तों से कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में मंदिरों को नियमानुसार खोल दिया गया है। जनसामान्य आराध्य देवताओं के दर्शन पूजन कर रहे है। लेकिन हमारी राज्य सरकार मंदिरों में ताले और मदिरालायों को खोल रखी है। जो सरासर गलत है।


जिला मुख्यालय पालघर में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी देवी प्रसाद हजारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देवालय के प्रांगण में शंखनाद,घंटा,घड़याल बजाते हुए भजन,कीर्तन के माध्यम से राज्य सरकार को मंदिरों के कपाट अविलंब खोलने की मांग की।
औद्योगिक शहर बोईसर स्थित श्री कामतेश्वर मंदिर के बाहर भाजपा बोईसर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र(पप्पू) संखे के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपाइयों समेत कार्यकर्ताओं ने चेतावनी स्वरूप सोशल डिस्टैंसिंग एवं फेसमास्क लगाये नियमानुसार घंटानाद,घड़याल बजाते हुए सरकार को जगाने की कार्य किया। यहां पूर्व कृषि एवं पशुसंवर्धन सभापति अशोक वड़े ने राज्य सरकार को कोसते हुए कहा कि मदिरालय खोलना जरूरी है तो मंदिरों के दरवाजे क्यों बंद है।मंदिरों को अविलंब खोला जाय जिससें भक्त भगवान के दर्शन पुजन कर सकें।
      घंटानाद आंदोलन में रंजना किशोर संखे,सालोनी वड़े,प्रशांत संखे,कृपाल सिंह रावत,,रुपेश(बाली)संखे,विजय वैद्य,गणेश संखे, अखिलेश गिरी,सुनिल तिवारी(शाहरुख) मौजूद रहे।
जिले के डहाणू, वाडा,मनोर, बिक्रमगढ़,विरार,वसई,केलवे,सफाले के देवालयों में शंखनाद, घंटानाद किये जाने की खबर आ रही है।

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking