News Addaa WhatsApp Group link Banner

महाराष्ट्र तट से टकराया निसर्ग, अगले तीन घंटें में मुबंई में करेगा प्रवेश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:
Published on: Jun 3, 2020 | 8:40 AM
1315 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

महाराष्ट्र तट से टकराया निसर्ग, अगले तीन घंटें में मुबंई में करेगा प्रवेश
News Addaa WhatsApp Group Link

चक्रवात निसर्ग महाराष्ट्र तट से टकरा गया है। लैंडफॉल की प्रक्रिया अगले तीन घंटे में पूरी होगी। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। इस दौरान हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे के आसपास लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हुई। यह अलीबाग से लगभग 40 किमी की दूरी पर जमीन से टकराया। चक्रवात अगले तीन घंटों के दौरान धीरे-धीरे मुंबई और ठाणे जिले में प्रवेश करेगा। इस वक्त हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान के अनुसार दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की करीब 43 टीमें तैनात की गई हैं। चक्रवात के रास्ते से करीब 1 लाख लोगों को सु​रक्षित बाहर निकाला गया है। हम एक साथ दो खतरों से निपट रहे हैं, महाराष्ट्र खासतौर पर कोरोना वायरस (COVID-19) का हॉटस्पॉट है।

आज की हॉट खबर- सेवरही : जमीनी विवाद मे चटकी लाठियां,एक की मौत तीन...

Topics: अड्डा ब्रेकिंग ब्रेकिंग न्यूज़

आपका वोट

View Result

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020