मुंबई.। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी आरोपों प्रत्यरोपों के बीच बड़े तेजी से प्रत्येक दिन घटनाक्रम बदलते नजर आ रहे है।गहमागहमी भरी अटकलों के हलचल के बीच 21 मार्च को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री महाराष्ट्र से गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उनके ऊपर लगाये गये करोड़ो की वुसुली जैसे गंभीर आरोपों की त्वरित जा़ंच कराने की मांग की है।

गृहमंत्री महाराष्ट्र अनिल देशमुख ने पत्र में जिक्र किया है कि पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह को 17 मार्च 2021 को मुंबई पुलिस आयुक्त पद से हटाये जाने के पश्चात उन्होंने जो भी व्यक्तिगत आरोप मेरे उपर लगाये है। उसमें कोई सत्यता नही है। इसलिए आप से आग्रह है कि जल्दी से लगायें गये आरोपों की जांच कराई जाय जिससे दूध का दूध और पानी…. हो सके।
ज्ञातव्य रहे कि पूर्व में मुंबई पुलिस आयुक्त रहे परमवीर सिंह ने गृहमंत्री अनिल देशमुख पर धन उगाही का सनसनी खेज आरोप लगाते हुए एंटिला के पास बरामद विस्फोटक मामलें में गिरफ्तार चल रहे एपीआई सचिन वाझे के साथ गहराई वाला रिस्ता बताया है। पुर्व मुंबई पुलिस आयुक्त ने आरोपों के जरिए वाझे से विभिन्न स्रोतों से प्रत्येक महीने 100 करोड़ तक अवैध धन उगाही गृहमंत्री देशमुख के लिए किये जाने की सरेआम चर्चा की है।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…