News Addaa WhatsApp Group

यूपी में शराब की दुकानों का बदला समय, अब रात 10 बजे तक होगी बिक्री!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 28, 2020  |  5:13 PM

790 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी में शराब की दुकानों का बदला समय, अब रात 10 बजे तक होगी बिक्री!

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) ने शराब की दुकानों (Liquor Shops) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने अब रात 10 बजे तक राज्य में शराब की दुकानें खोलने की इजाजत दी है. यह अनुमति कंटेनमेंट जोन के बाहर की दुकानों को रात 10 बजे तक खोलने के लिए मिली है. सरकार के आदेश के मुताबिक, शराब की दुकानें अब सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

4 मई को मिली शराब की दुकानें खोलने की अनुमति

कोरोना वायरस की महामारी के चलते मार्च में पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया था. जबकि इस दौरान शराब समेत अधिकांश दुकानों को बंद करने का फैसला लिया गया था और सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को ही खोलने की इजाजत थी. वहीं, 4 मई से उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में शराब की बिक्री की इजाजत दी थी और पहले ही दिन बिक्री के कई रिकॉर्ड टूट गए थे. यही नहीं, शराब की दुकानों के बाहर लगी भारी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस की तैनाती भी की गई थी.

यूपी में शराब की दुकानों का बदला समय, अब रात 10 बजे तक होगी बिक्री!

पहले ये था दुकानों को खोलने का समय

उत्‍तर प्रदेश में इससे पहले सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खोलने की अनुमति थी. जबकि इसके बाद इसे सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक कर दिया गया था. अब दुकानों का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक कर दिया है.

शराब माफियाओं पर योगी सरकार सख्त

योगी सरकार उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच माफियाओं पर शिकंजा कस रही है. इस दौरान पूर्वांचल के बाहुबलियों से लेकर छोटे माफियाओं पर भी कानून का शिकंजा कसा जा रहा है. वहीं, हाल ही में शराब माफिया के रूप में पहचान बन चुके चंदौली के राजू सिंह की 3 करोड़ 85 लाख रुपये की अवैध सम्पत्ति को पुलिस और राजस्व की टीम ने कुर्क कर दिया है. यही नहीं, यूपी पुलिस शराब माफियाओं की अब तक कई एकड़ खेती की जमीन भी कुर्क कर चुकी है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking