देश के कई राज्यों कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है जिसने सरकार के साथ-साथ लोगों की चिंता बढ़ा दी है.
इसी बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी करने का काम किया है. मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों, सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को इस बाबत पत्र लिखा है और निर्देश जारी किए हैं.
पत्र में कहा गया है कि कोरोना से ज़्यादा प्रभावित राज्यों से हवाई मार्ग और रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट पर ही एंटीजन टेस्टिंग की व्यवस्था की जाए और लक्षण मिलने पर RTPCR जांच के लिए नमूने भेजने का काम किया जाए. आगे कहा गया है कि दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टेस्टिंग के कार्य कर रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स से प्रतिदिन इस विषय में एकत्रित जानकारी लेने की जरूरत है. जहां देश के अलग-अलग राज्यों के लोग बड़ी संख्या में इन दिनों पहुंचे हैं.
नई गाइडलाइंस में भीड़भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क समेत कोरोना के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है. इधर, गाजियाबाद में अब 25 मई तक धारा 144 लागू कर दी गई है. बढ़ते कोरोना और त्योहारों का हवाला देते हुए प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाया गया है. मास्क नहीं पहना है तो अब गाजियाबाद के सभी मॉल, स्कूलों और सभी महत्त्वपूर्ण जगहों पर एंट्री नहीं मिलेगी. हालांकि लॉकडाउन के दौरान से ही 144 धारा लागू है, जिसकी डेट आगे बढ़ाने का काम किया गया है.
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…