रामकोला / कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के धुआॅटीकर बाजार में भव्य लक्ष्मी पूजन समारोह के साथ ही ग्रामवासियों ने मां भगवती की विशाल जागरण का आयोजन किया।रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक श्री गोंड ने उपस्थित देवी मां के भक्तों को बधाई देते हुए कहा कि माता रानी आप सभी की मनोकामना पूरी करें।इस प्रकार के कार्यक्रम में सभी को भाग लेनी चाहिए। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से पूरा वातावरण शुद्ध एवं भक्तिमय हो जाता है और मन में पनप रहे विकृतियों से निजात मिलती है और घर में लक्ष्मी जी की वास होता है।इस मौके पर विधायक सहित मण्डल के पदाधिकारियों ने सैकड़ों दीप जलाकर दीपावली पर्व की शुभकामना दी।
ग्राम वासियों द्वारा आयोजित भगवती जागरण में आए भजन गायक प्रीति कुुशवाहा एवं अन्य कलााकारों ने भक्ति गीत, देवी गीत, गणेश वंदना आदि भजनों की मीठे स्वरों में प्रस्तुति कर ऐसी समा बांधी कि रात भर श्रद्धालु उनके प्रस्तुति का रसपान कर झूमते रहे। कार्यक्रम रात भर चला।
इस अवसर पर अनूप कुमार श्रीवास्तव, डॉ0 अरुण कुमार श्रीवास्तव , रामप्रीत जायसवाल ,विनोद गुप्ता ,भोला गुप्ता सहित आयोजक मण्डल के अन्य सदस्यों के अलावा अजय गोविन्द राव शिशु,रामगोपाल गुप्ता,राधेश्याम दीक्षित, सत्यपाल गोविन्द राव,मनोहर गुप्ता,राधेश्याम पासवान, लल्लन गोविन्द आयो,अमित गो0राव,दिनेश चन्द ,विशाल चन्द,मृत्युन्जय पाण्डेय, अमित पटेल,भोला राय,दिनेश यादव सहित भारी तादाद में देवी भक्त मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…
डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…