रामकोला (कुशीनगर):- रामकोला ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसम्हां टोला- रगड़गंज बाजार स्थित काली मंदिर के जीर्णोद्धार के मौके पर शनिवार की रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया।भजन गायक लक्ष्मण मौर्या व नम्रता राय,जुबैर समेत आदि ने भजनों को गाया। देवी भक्त भजनों को सुनकर रात भर आनंद लेने के साथ ही झूमते रहे और देवी माँ का जयकारा लगाते रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व रामकोला विधायक रामानन्द बौद्ध ने भजन गायक को चुनरी ओढ़ाया।कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक और उनके साथियों ने देवी माँ की आरती मां का दरबार सजाने, तथा गणपति आराधना से की। इसके बाद शुरू हुई भजन की गंगा, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। मेरी लाज रखो मां.. सुनते ही पांडाल जय मां-जय मां के जयकारे से गूंज उठा। उन्होंने ज्वाला मइया तोहार महिमा अपरंपार को सुनाया। भजन को सुनकर श्रोता थिरकने लगे। आधी रात के बाद जब कार्यक्रम की समाप्ति की बारी आई तो भजन गायक ने मां की आरती उतारी।

इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रधान रमाशंकर जायसवाल उर्फ रामा जायसवाल ने सभी अगन्तुओ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान राकेश मद्धेशिया,राजन मद्धेशिया, रंजित सिंह, सन्तोष मद्धेशिया,सरवन गुप्ता,छोटे जायसवाल ,जगदीश जायसवाल,काजू ,गोपाल,दुखी वर्मा, नन्हे, मुस्तकीम,महावीर जायसवाल सहित तमाम देवी भक्त उपस्थित रहे ।
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…