कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा सोमवार को एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में सम्पन्न हुई।
बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान अपराध अनावरण, लंबित अभियोगों की विवेचना, जनसुनवाई, अभियोजन की प्रगति तथा निरोधात्मक कार्यवाहियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में करप्शन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य किया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए एसपी ने रमजान माह (ईद-उल-फितर), होलिका दहन एवं होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, पैदल गश्त, पीस कमेटी की बैठकें एवं समय से सूचनाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए।
अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता से बेहतर संवाद बनाए रखने और जनविश्वास को मजबूत करने की हिदायत दी।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…