News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: सहज जन सेवा केंद्र में लाखो की चोरी, पुलिस को मिली तहरीर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 16, 2021  |  5:15 PM

1,449 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सहज जन सेवा केंद्र में लाखो की चोरी, पुलिस को मिली तहरीर

रासबिहारी राव/न्यूज अड्डा

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीगंज बाजार निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 730 कप्तानगंज-रामकोला पर स्थित चंदरपुर गोबरही चौराहे पर खुला एक सहज जन सेवा केंद्र एवं मोबाइल की दुकान सोमवार की रात चोरों के निशाने पर रही। सोमवार की रात को चोरों ने दुकान से नगदी सहित कई लाख रूपये की सामान को चोरी करने की घटना को अंजाम दिया। दुकान के मालिक ने रामकोला थाने में तहरीर देकर जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के चंद्रपुर मलगहा निवासी विकास राय पुत्र कमल राय चंद्रपुर गोबरही चौराहे पर सहज जन सेवा केंद्र एवं मोबाइल की दुकान का संचालन करते हैं।थाने में दिये तहरीर के अनुसार दुकानदार प्रतिदिन की भांति सोमवार को सायंकाल सात बजे के करीब दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह चार बजे के करीब चौराहे के लोग मोबाइल के जरिए सूचना दिए की उनके दुकान का शटर खुला है। दुकान का मालिक फौरन मौके पर पहुंचा और देखा कि दुकान से में चोरी हो गई है। इस संबंध में उसने रामकोला थाने में तहरीर दिया है।दुकानदार ने तहरीर में दुकान से दो लैपटॉप, दो प्रिंटर ,एक लैमिनेशन मशीन, फोटो कैमरा ,इनवर्टर बैटरी होम थिएटर , मोबाइल के पार्टस कीमत लगभग तीन लाख रूपये और दुकान में रखा 23 हजार नकदी चोरी शटर का ताला तोड़ कर चुरा ले जाने की जानकारी दी है।यह भी जानकारी मिली है कि चोरों ने बगल के दुकान में भी चोरी करने का प्रयास किये मगर सफलता हाथ नहीं लगी।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking