News Addaa WhatsApp Group Join करें

लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की आवाज में रिलीज हुई छठ पूजा पर “आ जा बबूआ”.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Nov 16, 2020  |  11:55 AM

1,669 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की आवाज में रिलीज हुई छठ पूजा पर “आ जा बबूआ”.। WhatsApp
Responsive image

मुंबई.।भोजपुरी और अवधी की चर्चित लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की आवाज में सजी भोजपुरी छठ गीत ‘आ जा बबुआ’ टी-सिरीज- हमार भोजपुरी पर रिलीज हो गयी। छठपर्व पर रिलीज उत्तर भारत के लोगों को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने की मजेदार बात यह है कि यह कि छठ पूजा के दौरान एक मां और उसके बेटे के बीच के संवाद को आसानी से रखा गया है। इसे थ्री इडियट फेम अभिनेता शरमन जोशी को लेकर फिल्‍म ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ बना चुके मशहूर निर्देशक धीरज कुमार ने बनाया है। धीरज जल्‍द ही पुलिकित सम्राट को लेकर फ़िल्म ‘सुस्वागतम् ख़ुशामदीद’ पर भी काम करने जा रहे हैं।

आपके लिए और..- स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर


         धीरज कुमार के इस छठ गीत में लोक आस्‍था के महापर्व को बखूबी दर्शाने के साथ म्‍यूजिक भी वीडियो बेहद आकर्षक है। गानों में मालिनी अवस्‍थी की सुरीली आवाज मंत्रमुग्‍ध कर रही है। इसको लेकर वे खुद भी बेहद खुश हैं और कहती हैं कि यह गाना इस साल छठ व्रतियों और बिहार पूर्वांचल के लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है। मालिनी अवस्थी भी छठ पर्व के गानों को लेकर खुद को सौभाग्‍यशाली भी मानते हुए उत्तर भारत के तमाम लोगों से आग्रह किया है कि वे इस गाने को जरूर सुनें। साथ ही इस बार सरकार की गाइडलांइस को मुताबिक छठ पूजा मनायें।


निर्देशक धीरज कुमार के अनुसार भोजपुरी गाना ‘आ जा बबुआ’ उन लाखों मां के जज्‍बातों को समर्पित है, जिनके बेटे छठ पूजा के दिन अपने घर को नहीं आ पाते हैं। गाने में म्यूज़िक अभिषेक अमोल ने दिया है और इसके बोल मनीष किशोर ने लिखें हैं।
गाने के म्‍यूजिक वीडियो में मुख्य भूमिका में पुष्कर तिवारी नजर आयेगें जो कहते हैं कि वाकई छठ मईया की महिमा अपरंपार है। उनका कहना है कि यह वीडियो करते लगा कि यह पर्व कितना कठिन और कितना जरूरी है। यह एक ऐसा पर्व है, जहां डूबते और उगते सूर्य को अर्घ के जरिये प्रणाम किया जाता है। आप भी जरूर देखें। हमारा यह गाना आपको छठी मईया की भक्ति में सराबोर कर देगा। उपर से मालिनी अवस्‍थी की खूबसूरत आवाज आपके दिल में उतर जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

चतुरछपरा नहर पुल के समीप सोमवार की सायं भीषण सड़क हादसा बाइक सवार एक…

पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए
पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए

प्रधान प्रतिनिधि को मार पीट के साथ जान माल की धमकी हाटा, कुशीनगर। पैकोली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking