News Addaa WhatsApp Group Join करें

समाजवाद ,लोहिया व मुलायम सिंह यादव के सपनो को पूरा करने की यात्रा हैं -राजेश प्रताप उर्फ़ बंटी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 30, 2023  |  8:28 PM

84 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
समाजवाद ,लोहिया व मुलायम सिंह यादव के सपनो को पूरा करने की यात्रा हैं -राजेश प्रताप उर्फ़ बंटी
  • देश बनाओ देश बचाओ समाजवादी साईकिल यात्रा कुशीनगर से रवाना

कसया/कुशीनगर । नौ अगस्त को क्रांति दिवस पर प्रयागराज से निकाली गयीं देश बनाओ देश बचाओ समाजवादी साईकिल यात्रा शुक्रवार को देवरिया से होकर कुशीनगर पहुंची l समाजवादी साईकिल यात्रा का कुशीनगर जनपद में प्रवेश करते ही बनवारी टोला गांव के समीप जिलाध्यक्ष शुक्ररुल्लाह अंसारी व सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ़ बंटी के नेतृत्व में सैकड़ो सपाईयो ने सपा नेता अभिषेक यादव सहित सभी साईकिल यात्रियों का स्वागत किया गया l तत्पश्चात यात्रा बौद्ध स्थली कुशीनगर में रात्रि विश्राम किया l जिसके बाद पुनः शनिवार की सुबह जनपद कुशीनगर के सैकड़ो सपाईयो ने जिलाध्यक्ष शुक्ररुल्लाह अंसारी व राजेश प्रताप राव के नेतृत्व में साईकिल यात्रा में शामिल होकर यात्रा को आगे बढ़ाया l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

यात्रा के दौरान नगर सपहा चौराहे पर एक जनसभा आयोजित किया गया l सभा को सम्बोधित करते हुए राजेश प्रताप राव बंटी ने कहा कि यह यात्रा समाजवाद ,लोहिया व धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के सपनो को पूरा करने के लिए तथा अखिलेश यादव के संघर्षो को मजबूत करने के लिए निकला है l अभिषेक यादव निकले है देश बनाओ देश बचाओ का यात्रा लेकर निकले हैं उनके साथ सभी को बधाई देता हूँ l श्री राव ने आगे कहा कि मैंने 20वर्षो के अपने राजनितिक संघर्षो में अपने कंधे पर लें जाकर लगभग दस हजार लोगो का दाह संस्कार कराया हैं l जिसको मालूम नहीं कि विधानसभा क्षेत्र में कौन गांव या टोला कहा हैं, वह यहाँ का एमएलए बन गया, और जो यहाँ का आपका बेटा व भाई हैं वह चुनाव हार गया l इसके बावजूद हम लगातार अपने जनता के बीच मौजूद रहता हूँ, उनके सूख दुख का साथी हूँ, तथा हारने के बावजूद यहाँ के लोगो के साथ हमारा स्नेह और प्यार उतना ही बना हुआ हैं l

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शुक्ररुल्लाह अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, राकेश सिंह सैथवार,ए. के बादल,राम आधार कुशवाहा, अलाउद्दीन खान,हरिनारायण कुशवाहा, गोरख नाथ यादव, उमाशंकर प्रसाद, राजेश कुमार पाण्डेय, कामेश्वरी विश्वकर्मा, जयप्रकाश कुशवाहा, जितन प्रसाद,अजमेर अंसारी, डॉ.अास मोहम्मद,अमरेंद्र यादव सहित सैकड़ो की संख्या में सपाई मौजूद रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking