सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से नन्हे तिवारी (22) गंभीर रूप से झुलस गए। रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हाटा कोतवाली के बरवां निवासी नन्हे तिवारी अपने ननिहाल बेलही में रहते थे। उनकी मां की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी थी, जबकि पिता जयप्रकाश तिवारी अपने गांव बरवां में रहते हैं। उनकी एक बहन राधिका है, जिसकी शादी हो चुकी है। बताया जाता है कि नन्हे दिवाली से एक दिन पहले घर आए थे और साफ-सफाई कर त्योहार का सामान लेकर पहुंचे थे।

शनिवार की देर रात उनके घर में आग लगने की सूचना आसपास के लोगों को मिली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घर के अंदर आग जलती देखी और नन्हे की आवाज सुनी।मौके पर लोग पहुंचे तो वह गंभीर रूप से झुलसे हुए थे। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किया। गांव के लोगों ने उनके पिता और एम्बुलेंस को सूचना दिया। परिजन उन्हें सीएचसी देवतहां ले गए, जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।
घटना के असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही चल पाएगा।
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…