News Addaa WhatsApp Group

ससुराल आया युवक कोरोना पाजिटिव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 31, 2020  |  11:22 AM

1,470 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ससुराल आया युवक कोरोना पाजिटिव

विश्वजीत राय की रिपोर्ट-

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

पिपरा बाजार/कुशीनगर
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव अपने ससुराल आये युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलते ही प्रशासनिक अमलो की गाड़ियां गांव पहुंंचते ही गांव सहित आस-पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।जिले स्तर के अधिकारीयों ने आवाम से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की अपील के साथ गांव को सील कराया।
उक्त गांव निवासी शहिद पुत्र ईसा का दामाद जो हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है, बीते 27 मई से अपने ससुराल आकर रह रहा था। इसके पूर्व वह गुजरात से अपने गांव आया और 14 दिनों तक गांव में बने कोरन्टीन सेंटर में आइसोलेट रहा।समय पूर्ण होने के उपरांत उसकी बीबी जो पिछले 6 माह से ससुराल में रह रही है उससे मिलने ससुराल पहुंंच बीते 4 दिनों से वही रह रहा था कि इसी बीच उसकी जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने की सूचना पर नेबुआ नौरंगिया पुलिस उक्त युवक की तलाश में उसके ससुराल पहुंंची परन्तु भनक लगते ही वह अपने ससुराल से भाग निकला जिसे पुलिस ने थाना क्षेत्र के सरगटीया गांव के समीप से पकड़ कर स्वास्थ विभाग को सुपुर्द किया।उक्त गांव पहुंंचे नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश सिंह ने गांव को सील कराया व जन आवाम से घर मे रहने की अपील की साथ ही यह भी बताया कि स्वास्थ्य टीम अतिशीघ्र गांव पहुच अन्य संदिग्धों की जांच करेगी।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांव को सील किया गया है।इस दौरान एसओ उमेश कुमार,हल्का लेखपाल मनीष पाण्डेय,हल्का दरोगा शैलेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल मनोज सिंह,नितेश,आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking