Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • कुशीनगर के बेस्ट ब्यूटी पार्लर और ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट 2026-27: पडरौना, कसया, हाटा, तमकुहीराज, फाजिलनगर व खड्डा की पूरी लिस्ट• कुशीनगर के टॉप 10 मैरिज गार्डन व बैंक्वेट हॉल 2026-27 की सूची: पता, सुविधाएं और बुकिंग गाइड• कुशीनगर की सभी 7 विधानसभा सीटों की प्रोफाइल और राजनीतिक समीकरण (UP Election 2027 Special)• UP वोटर लिस्ट 2026-27 में अपना नाम कैसे चेक करें और नया नाम कैसे जुड़वाएं (Complete Step-by-Step Guide)• कुशीनगर के सभी पिन कोड की लिस्ट 2026: तहसील, ब्लॉक और डाकघर अनुसार पूरी सूची (Kushinagar PIN Code List)
Advertisement

हाटा: एटा में अधिवक्ता के साथ मारपीट में पुलिस के विरुद्ध उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Dec 26, 2020, 4:37 PM IST • अब तक 991 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर | एटा में अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने पर पुलिस के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर हाटा कलेक्ट्रेट बार एसोशिएसन के अध्यक्ष उमेश दूबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज कर न्यायिक कार्य से विरत रहे।

शनिवार को हाटा कलेक्ट्रेट बार एसोशिएसन अध्यक्ष उमेश दूबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बैठक कर कहा कि एटा में अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा व उनके पुत्र के साथ पुलिस द्वारा मारपीट की घटना हुई है यह निंदनीय है। इसका हम सभी विरोध करते हैं। इस दौरान सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी को सौंपा। इस दौरान महामंत्री एडवोकेट रवि नारायण त्रिपाठी, रमाशंकर तिवारी,नन्हे सिंह, अनिल सिंह,रामजी प्रसाद,मुस्तफा खान, त्रिपुरारी पासवान, शिरोमणि पांडेय, धर्मेन्द्र प्रसाद, रविंद्र मणि सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Advertisement

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi