न्यूज अड्डा के लिये गोबरही/कुशीनगर से अनिल कुमार तिवारी
गोबरही/कुशीनगर हाटा विकास खण्ड के खड्डा तमासपुर के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को 50 बच्चों को सरकार के द्वारा मिलने वाले निःशुल्क स्वेटर का वितरण किया गया। जिसको पाकर बच्चों का चेहरा खिल उठा। ड्रेस वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसआई रविन्द्र यादव रहे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें सभी बच्चों को निशुल्क ड्रेस स्वेटर जुता मोजा पुस्तक आदि दिया जा रहा है और शासन की मंशा है कि हर बच्चो को शिक्षित किया जाए। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों का विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करें।
इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य मुरली मनोहर, अध्यापक अभयानंद तिवारी, सहायक अध्यापक नीलम, सहायक अध्यापक अनिल तिवारी, विजयकांत मिश्र, जहाँगीर खान, सत्या राव, हरिकिशुन यादव, अरविंद सिंह, अमन, राम बड़ाई, रमन श्रीवास्तव, शमसाद खान, कमलेश पटेल आदि मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…