हाटा/कुशीनगर | गोरखपुर की तरफ से कसया की ओर जा रहे एक कंटेनर में पीछे से तेज गति में जा रहे प्याज लदे ट्रक ने स्थानीय बस स्टैंड के सामने जबरदस्त ठोकर मार दिया। फलस्वरूप उसका अगला हिस्सा छतिग्रस्त हो गया और उसका चालक उसी में फंसे गया जिसे मौके पर पहुंचे लोगों ने निकाला और सरकारी अस्पताल पर भेजा।
सोमवार को दोपहर ढाई बजे गोरखपुर से कसया की ओर जा रहे कंटेनर ज़र्रों ही स्थानीय बस स्टैण्ड के सामने पहुंचा तभी एक ब्यक्ति सामने आ गया जिसे बचाने के चक्कर में कंटेनर चालक ने अपने गाड़ी की रफ्तार धीमी कर दिया। वह ब्यक्ति तो सड़क पार कर निकल गया लेकिन पीछे आरहे तेज रफ्तार में प्याज लदे ट्रक नंबर एच आर 74/ए5926 ने जबरदस्त ठोकर मार दिया। कंटेनर को उसका चालक लेकर भाग निकला। जबकि टृक के आगे का हिस्सा पुरी तरह छतिग्रस्त हो गया और उसका चालक हबीब उम्र 25साल पुत्र हसन निवासी हरियाणा पंजाब उसी में फंसे गया जिसे मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी प्रयास के बाद निकाल कर अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने एन एच आई केरान की मदद से छतिग्रस्त टृक को अपने कब्जे में लेकर रोड को साफ कराया।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…