News Addaa WhatsApp Group

हाटा: कहने के लिए हेडक्वार्टर, नहीं पहुंचते अधिकारी, “गंडक नहर कालोनी का हाल”

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 15, 2021  |  12:22 PM

943 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: कहने के लिए हेडक्वार्टर, नहीं पहुंचते अधिकारी, “गंडक नहर कालोनी का हाल”
  • कालोनी के डाक बंगले पर कभी रुकते थे माननीय
  • दो बजते ही आफिसों में लटक जाते है ताले

हाटा नगर/कुशीनगर | स्थानीय कस्बे के सटे पश्चिम स्थित गंडक नहर कालोनी की बदहाली दूर होने का नाम नही ले रही है। साढे चार एकड़ क्षेत्रफल में फैले कालोनी में दो सब डिवीजन के मुख्यालय होने के कारण कुशीनगर, देवरिया व महराजगंज की नहरों के रख रखाव पर नियंत्रण रखने की प्रमुख जिम्मेदारी का निर्वहन भी यही से किया जाता है। परंतु अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बनाए गए कार्यालय व आवास जर्जर होकर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। जिससे रात्रि में यह कालोनी चंद कर्मचारियों के भरोसे होकर रह जाती है। कालोनी के जीर्णोद्धार के लिए बनी योजना स्टीमेट तैयार करने तक सिमट कर रह गई हैं। सिचाई विभाग का सब डिवीजन होने के कारण यहां चार सहायक अभियंता व जिलेदारों के कार्यालय हैं। कालोनी में स्थित सिचाई विभाग का डाक बंगला आज बदहाली के दौर से गुजर रहा है। जिसके लिए स्टीमेट लगभग 3 वर्ष पूर्व ही तैयार कराया गया था। परंतु गोरखपुर मंडल में सिचाई विभाग की कालोनियों के निर्माण का जिम्मा संभाल रही कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने जीर्णोद्धार की शुरूआत कर दी है। जिससे कालोनी में बने कार्यालय व आवास खंडहर बनते जा रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी जहां कोरमपूर्ति के लिए कभी कभार दिखाई दे देते हैं। वही रात्रि विश्राम कर रहे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को जर्जर आवासों के गिरने का भय सताता रहता है। कालोनी मे पेयजल के लिए भी कोई व्यवस्था नही है। अगर अधिकारी कभी कभार आते भी हैं तो दो बजते बजते ही आफिस में ताले लटक जाते हैं।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

 दस वर्ष से ध्वस्त है वायरलेस व्यवस्था:

नहरों के रख रखाव व सूचना उपलब्ध कराने के लिए गंडक नहर कालोनी में सिचाई विभाग में वायरलेस सिस्टम लगाया गया है। कालोनी में अलग से वायरलेस आफिस है। आठ वर्ष से खराब पडे वायरलेस सेट को दुरूस्त कराने के प्रति विभाग लापरवाह बना हुआ है। जबकि वायरलेस आपरेटर को बिना काम के ही वेतन दिया जा रहा है।

संबंधित खबरें
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking