News Addaa WhatsApp Group

हाटा: क्षेत्र का हो रहा है चतुर्दिक विकास: पवन केडिया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 14, 2021  |  6:04 PM

902 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: क्षेत्र का हो रहा है चतुर्दिक विकास: पवन केडिया
  • क्षेत्र का हो रहा है चतुर्दिक विकास – पवन केडिया
  • विधायक ने सड़कों का किया लोकार्पण
  • 2.57 करोड़ से निर्मित इंटरलाकिंग व पिच सड़क का किया लोकार्पण

हाटा/कुशीनगर | वृहस्पतिवार को विकास खण्ड हाटा व मोतीचक मे विधायक निधि योजना त्वरित विकास योजना के अन्तर्गत लगभग 2.57 करोड़ की लागत से इंटरलाकिंग व पिच सड़कों का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने किया।
विकास खंड हाटा के ग्राम धरमपुर मे तुलसी विश्वकर्मा के घर से जयप्रकाश सिंह के घर तक इंटरलाकिंग कार्य व ग्रामसभा बड़हरा में मंदिर परिसर में इंटरलाकिंग कार्य तथा मोतीचक में हाटा-कप्तानगंज मार्ग से बेलहिया टोला सम्पर्क मार्ग 3.5 किमी. पिच सड़क के निर्माण का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विधानसभा के अन्दर जो भी विकास हो रहा है वो आप जनता जनार्दन की देन हैं आपके सहयोग से केन्द्र व प्रदेश की सरकार है जिसके चलते हर क्षेत्र में विकास हो रहा है चाहे व बिजली व्यवस्था हो या शौचालय की व्यवस्था हो सड़क हो हर क्षेत्र में कार्य हो रहा है। अरुण पांडेय, राकेश शुक्ला, धर्मेन्द्र शुक्ला, जयप्रकाश सिंह, फुल्लन राव, व्यास भाटिया, मुन्ना सिंह, मुंशी सिंह, सुधाकर पाण्डेय, रजनीश बर्नवाल, विनय तिवारी, शिवनाथ वर्मा, प्रदीप सिंह, आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking