हाटा/कुशीनगर | आधी आबादी समाज का अभिन्न हिस्सा है इसके साथ सब जब अत्याचार होगा तो समाज भी कलंकित होगा। जब तक इसकी पूर्ण रूप से सुरक्षा नहीं होगा तब तक सभी समाज का निर्माण नहीं हो सकता है।
उक्त बातें नगर के थरुआडीह वार्ड में स्थित फ्लाडर फार स्कूल में नारी सशक्तिकरण व सुरक्षा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रबंधक अरुण प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि नारी अबल नहीं है यह सबला है। इसे मजबूत बनाने के लिए इनका शिक्षित होना जरूरी है।जब ये शिक्षित होंगी तो वे सशक्त भी होंगी। विद्यालय की छात्राओं अंकिता सिंह, पायल मिश्रा, अर्पिता राव, दीपांजलि श्रीवास्तव ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि जब तक समाज से लिंग भेद समाप्त नहीं होगा। तब तक आधी आबादी सशक्त नहीं बन पाएगी। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश सिंह, शिक्षिका गोल्डी, चांदनी, शीला, अनीता, अंजलि,शोरभी, नीतू आदि उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…