News Addaa WhatsApp Group

हाटा: रासेयो के सात दिवसीय ‘विशेष शिविर’ का चौथा दिन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 6, 2021  |  3:10 PM

846 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: रासेयो के सात दिवसीय ‘विशेष शिविर’ का चौथा दिन

हाटा नगर/कुशीनगर | विकास खण्ड मोतीचक के मथौली बाज़ार में स्थित श्री मुरलीधर भागवत लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आज चौथे दिन शनिवार को मुख्य अतिथि कृष्णमणि तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मथौली बाज़ार ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों नें माँ चेडा देवी मन्दिर की साफ़ सफ़ाई की तथा वहां पर एकत्रित होकर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्णमणि तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है, स्वच्छता ही एक ऐसा माध्यम है जो तमाम बिमारियों से बचाता है. राष्ट्रीय सेवा योजना एक राष्ट्रीय संकल्प है जिसके माध्यम से बहुत सारी योजनाएं लोगों तक हम पंहुचा सकते है। इस कार्यक्रम को प्राचार्य डॉ० अरुण कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया. इस दौरान मुख्य अतिथि व महाविद्यालय के प्राचार्य तथा समस्त प्रवक्ता गणों ने मिलकर वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी शकील अफगन, अभय सिंह के अतिरिक्त महाविद्यालय के प्रवक्ता सुधीर चौहान, डॉ दिलीप राव, रमेश यादव, रजनीश पाण्डेय, डॉ. दिब्या राय, श्रीमती माण्डवी श्रीवास्तवा, कु.माला यादव, श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, फरीद क़मर, अवकाश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, जितेन्द्र यादव, जलालुद्दीन शाह,ब्रह्मा सिंह सहितआदि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking