हाटा/कुशीनगर | पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकांत राय के पर्यवेक्षण मे चलाए जा रहे अबैध कच्ची शराब के कारोबारियों के बिरुद्ध अभियान के तहत गुरुवार को अपराह्न चार बजे पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सूचनाओं के आधार पर थाना क्षेत्र के भिसवा बाजार गांव के कच्ची दारु की कारोबारी मीना देवी को बीस लीटर तथा पोखरभिंडा निवासी शिवकुमार गुप्त के कब्जे से दस लीटर अबैध शराब के साथ संयुक्त टीम ने छापामारी कर 30 लीटर अबैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पकडे गयें लोगो के बिरुद्व पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। संयुक्त टीम में आबकारी निरीक्षक रमेशचंद्र पांडेय,एस एस आई अमित कुमार राय, कांस्टेबल विजय कुमार, अखिलेश गुप्ता, महिला कांस्टेबल प्रियंका, आबकारी आरक्षी अनिल सिंह, आशुतोष पाठक आदि शामिल रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…