News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सार्वजनिक रुप से कोई आयोजन नही होगा,शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनरुप होगा त्यौहारों का आयोजन: क्षेत्राधिकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2020  |  6:34 PM

1,093 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सार्वजनिक रुप से कोई आयोजन नही होगा,शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनरुप होगा त्यौहारों का आयोजन: क्षेत्राधिकारी
  • शांतिकमेटी की बैठक सम्पन्न,
  • सार्वजनिक रुप से कोई आयोजन नही होगा,शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनरुप होगा त्यौहारों का आयोजन: पीयूषकांत राय (क्षेत्राधिकारी कसया)

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा/कुशीनगर | सभी त्यौहार हमें आपसी भाई चारे का संदेश देते हैं। इन त्यौहारों का आनन्द तब बढ़ जाता है जब इन्हें सौहार्द्ग व शान्तिपूर्ण ढंग से मनाया जाय। ऐसे में सभी का कर्तव्य बनता है कि इन्हें हम शान्तिपूर्ण ढंग से मनाने में एक दूसरे का सहयोग करें।
उक्त बातें बुधवार शाम कोतवाली परिसर में चेहल्लुम व दुर्गा पूजा को लेकर आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कांत राय ने कही। उन्होंने कहा कि चेहल्लुम व दुर्गा पूजा का पर्व भी हमें शान्ति का ही संदेश देता है।
उन्होंने ने कहा कि जनता की सजगता व पुलिस प्रशासन की तत्परता से पर्वों को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करा सकते हैं। यदि कोई छोटी सी भी घटना संज्ञान में आती है तो उसे हल्के में कदापि न ली जाय। कारण यह है कि यह छोटी घटना ही बड़ी घटना को जन्म देती है। शासन द्वारा जारीकर्ता गाइड लाइन केअनुसार पर्वो का आयोजन किया जाएगा।
बैठक को कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार राय, नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, शाकिर अली,राशिद खान, ,नंदकिशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया,दिलीप कुमार उदयभान कुशवाहा, दानिश खान, सहित आदि लोगो ने संबोधित किया।
इस दौरान उमेशसिंह प्रधान, बबलू खान,अमरनाथ यादव,जयप्रकाश जायसवाल,मनीष चौरसिया, अमित मणि, कपिलेश्वर बरनवाल, धीरज यादव, देवेन्द्र मिश्र, सरवर अजीज ,सहित आदि पुलिसकर्मी व जनता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking