News Addaa WhatsApp Group Join करें

अधेड़ के शव की हुई शिनाख्त, हत्या की आशंका।।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 24, 2020  |  10:11 AM

1,401 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अधेड़ के शव की हुई शिनाख्त, हत्या की आशंका।।

सतेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट:-

आपके लिए और..- 7 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े ‘कोमल ज्वैलर्स’ के...

अधेड़ व्यक्ति का मिला शव, हत्या की आशंका।।

कप्तानगंज कुशीनगर:- जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मथौली बाजार के समीप दिन रविवार को सुबह 6 बजे एक खेत मे 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की लाश संदिग्ध अवस्था मे ग्रामीणों द्वारा देखा गया। वही लाश मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त रामकोला थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी परिखन गुप्ता के रूप में हुई।

बतादें कि रामकोला थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी परिखन गुप्ता उम्र लगभग 45 वर्ष शनिवार को दिन में तकरीबन 9 बजे घर से निकले थे। बताया जाता है कि मृतक परिखन गुप्ता अपनी लड़की की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार निवासी सतेंद्र गुप्ता पुत्र अनिरुद्ध गुप्ता के यहां किये है। जिनकी लाश हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित मथौली बाजार के समीप चेंडा देवी मंदिर जाने वाले मार्ग से पूरब दिशा में एक खेत मे मिला। शव देखने के लिए लोगों की भिंड जुट गई किसी ने शिनाख्त नही कर पाया। पुलिस शव को पीएम भेजने की तैयारी कर रही थी तभी मथौली गांव निवासी सतेंद्र गुप्ता व उसके पिता अनिरुद्ध गुप्ता उक्त जगह पर पहुंच गए और शव को पहचान कर सके। मौके से पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय घटना स्थल का जायजा लिया। मौत के कारण का पता नही चल सका था। मथौली चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश, उप निरीक्षक महेंद्र यादव, सुनील कुमार सिंह ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय ने कहा कि मृतक के शरीर पर कही चोट का निशान नही दिखाई दे रहा था, जेब में एक शीशा व तम्बाकू था, गले मे रुमाल था। पीएम के बाद स्थिति का पता चल सकेगा कि मौत किस कारण हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

7 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े ‘कोमल ज्वैलर्स’ के पिता-पुत्र, ₹35 लाख के गहने और नकदी बरामद
7 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े ‘कोमल ज्वैलर्स’ के पिता-पुत्र, ₹35 लाख के गहने और नकदी बरामद

कुशीनगर। तुर्कपट्टी क्षेत्र में सर्राफा कारोबार की आड़ में लोगों का विश्वास जीतकर उनके…

गैंगस्टर और हत्या के प्रयास का आरोपी दबोचा, कसया पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो वांछित गिरफ्तार
गैंगस्टर और हत्या के प्रयास का आरोपी दबोचा, कसया पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो वांछित गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही कुशीनगर पुलिस को शनिवार को एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking