News Addaa WhatsApp Group

अरविंद अकेला कलुआ की फिल्म “प्रयागराज” का फर्स्ट लुक जारी.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Oct 25, 2020  |  10:06 PM

2,032 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अरविंद अकेला कलुआ की फिल्म “प्रयागराज” का फर्स्ट लुक जारी.।

मुंबई.।माँ भागीरथी फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘प्रयागराज’ का फर्स्ट लुक आज जारी हो गया। फ़िल्म का फर्स्ट लुक भव्यता से भरा पुरा है। फ़िल्म के लीड रोल में नजर आ रहे अभिनेता अरविंद अकेला कलुआ का भव्यता वाला लुक आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं।जिसमें वे रुद्राक्ष का माला पहने प्रणाम करते नज़र आ रहे हैं। कुम्भ के बैकग्राउंड में उनकी आंखे विकराल सी है, जो फ़िल्म को लेकर कौतूहल पैदा करने वाला है।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

       कलुआ की इस भोजपुरी फ़िल्म ‘प्रयागराज’ के निर्माता इंद्र प्रकाश आर. यादव ने बताया है कि फर्स्ट लुक की तरह फ़िल्म भी काफी भव्य और मनोरंजक है। उनका कहना है कि यह फ़िल्म कलुआ ही नहीं पुरी भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए भी महत्वपूर्ण होने वाली है।चंदन उपाध्याय की कथा पटकथा और निर्देशन जरूर मजबूत कॉन्सेप्ट फ़िल्म को भव्यता प्रदान कर रही है। फ़िल्म रिलीज होने पर दर्शक खुदबखुद इस बात को महसूस करे.।

    फ़िल्म ‘प्रयागराज’ की कहानी लेखक चंदन उपाध्याय के अनुसार फ़िल्म बॉक्स ऑफिस चार्टबस्टर साबित होने वाली है। फ़िल्म दर्शकों के दिलों को छुने वाली है। उन्होंने बताया कि फ़िल्म में कलुआ के विपरीत यामिनी सिंह की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब लुभाने वाली है। फ़िल्म में अवधेश मिश्रा की भी उपस्थित शानदार होगी। अमित शुक्ला, देव सिंह, अनिता रावत और गोपाल राय भी फ़िल्म में नज़र आएंगे।
     फ़िल्म के पीआरओ संजय भूषण के अनुसार फ़िल्म का कर्णप्रिय संगीत को ओम झा और गीत प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती, आज़ाद सिंह और यादव राज ने दी है। छायांकन डी.के. शर्मा तो मारधाड़ हीरा यादव नृत्य कानू मुखर्जी की है। फिल्म के सह निर्माता बालकिशन ह. कुमावत, प्यारे लाल कुशवाहा हैं।

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking