News Addaa WhatsApp Group

असम में बाढ़ से 105 लोगों की मौत, अब तक कुल 27.64 लाख लोग प्रभावित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 19, 2020  |  5:51 AM

779 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
असम में बाढ़ से 105 लोगों की मौत, अब तक कुल 27.64 लाख लोग प्रभावित

असम में भीषण बाढ़ ( Severe Floods In Assam ) का कहर जारी है। बाढ़ की वजह से 3 और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में प्राकृतिक आपदा ( Natural Calamity ) के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 105 हो गई है। प्रदेश के 33 जिलों में से 26 में 27.64 लाख लोग लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

असम में बाढ़ ( Assam Floods ) के कारण बड़ी संख्या में लोगों के घर क्षतिग्रस्त ( Home Damaged ) हो गए हैं। प्राकृतिक आपदा की वजह से लाखों को लोग बेघर हो गए हैं। खेतों में किसानों की फसलें तबाह ( Crops Destroyed ) हो गईं और कई स्थानों पर सड़कें और पुल टूटने से आवागमन भी प्रभावित है।

भूस्खलन से 26 की मौत

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( Assam State Disaster Management Authority ) ने बताया है कि बाढ़ की वजह से 2 व्यक्तियों की मौत बारपेटा में और एक व्यक्ति की मौत दक्षिण सालमारा जिले में हुई। अभी तक कुल 105 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 26 की जान भूस्खलन ( Landslide ) की चपेट में आने के कारण गई।

96 जानवर भी मरे

एएसडीएमए ( ASDMA ) से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार बरसात के मौसम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 96 पशुओं की जान चली गई। बाढ़ का पानी काजीरंगा नेशनल पार्क ( Kaziranga National Park ) में भर गया है और जानवरों का जीवन खतरे में है। वन विभाग के द्वारा जानवरों को बचाने के लिए राहत कार्य जारी है।

असम के मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्ण ने बताया कि बाढ़ प्रबंधन ( Flood Management ) को लेकर कोई समस्या नहीं है क्योंकि बाढ़ एवं कोविड-19 ( Covid-19 ) के लिए सरकारी कर्मचारियों के अलग-अलग दलों को तैनात किया गए हैं। 17 जुलाई को बाढ़ से प्रभावित जिलों की संख्या 28 थी और प्रभावित लोगों की संख्या 35.76 लाख थी। इस लिहाज से बाढ़ का असर कम होने लगा है।

धुबरी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित

होजई और पश्चिम कारबी आंगलोंग जिलों में हालात बेहतर होने से इस संख्या में कमी आई है। धुबरी ( Dhubri ) जिले में बाढ़ से सर्वाधिक 4.69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। एसडीआरएफ, जिला प्रशासन तथा स्थानीय लोगों ने बीते 24 घंटे में 511 लोगों को बचाया है।

2678 गांव जलमग्न

एसडीआरएफ की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि कम से कम 2,678 गांव अभी जलमग्न हैं। बाढ़ की वजह से 1,16,404 हेक्टेयर में लगी फसल बर्बाद हो गई है।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking