News Addaa WhatsApp Group

आखिर क्यों?सेवरही के इस कारोबारी को औड़िहार रेलबे पुलिस गिरफ्तार कर ले गयी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 5, 2021  |  8:09 AM

1,173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आखिर क्यों?सेवरही के इस कारोबारी को औड़िहार रेलबे पुलिस गिरफ्तार कर ले गयी
  • कहने के लिये साइबर कैफे, हो रहा था अवैध रेल टिकटों का खेल;
  • छापामारी में सेवरही से कारोबारी गिरफ्तार

कुशीनगर । सेवरही कस्बे के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के समीप से गाजीपुर जिले की औड़िहार रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने एक साइबर कैफे पर छापेमारी कर अवैध रेल टिकटों के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से करीब 64 हजार रुपये के अवैध रेल टिकट, नगदी और लैपटॉप को भी बरामद किया है।
सेवरही के तमकुहीरोड-तमकुहीराज मार्ग पर संचालित एक साइबर कैफे पर गुरुवार को गाजीपुर जिले के औड़िहार रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने अचानक छापेमारी की। इसे लेकर मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। टीम ने कैफे संचालक को हिरासत में लेते हुए उसके पास से 63 हजार 967 रुपये के तत्काल व सामान्य टिकट के साथ 10 हजार 900 रुपये नगदी के अलावा लैपटॉप, मॉनीटर, सीपीयू व एक मोबाइल भी बरामद किया।
टीम द्वारा पकड़े गये कारोबारी से पूछताछ की जा रही है। टीम को संदेह है कि पकड़े गए कारोबारी की मदद से अवैध रेल टिकट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो सकता है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking