News Addaa WhatsApp Group

आखिर क्यों?? निरीक्षक सहित आठ पुलिसकर्मी किये गये क्वारन्टीन, देवरिया जनपद का मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 17, 2020  |  5:28 PM

1,756 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आखिर क्यों?? निरीक्षक सहित आठ पुलिसकर्मी किये गये क्वारन्टीन, देवरिया जनपद का मामला

न्यूज़ अप्डेट्स देवरिया

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

कोरोना पॉजिटिव से पूछताछ करने वाले पुलिस इंस्‍पेक्‍टर सहित आठ पुलिस वाले क्‍वांरटीन

न्यूज अड्डा/राजेश
रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी ने एक कोरोना पॉजिटिव युवक के चचेरे भाई को थाने पर लाकर पूछताछ किया था। संक्रमित का चचेरा भाई आशा बहुओं से उलझ गया था। जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे थाने लाए थे।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा नायक गांव में 15 मई को मुंबई से आया एक छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। रविवार को आशा बहू अंजली शर्मा और डब्लू एच सी कृष्ण कुमार नायक संक्रमित के आसपास के ग्रामीणों का सर्वे करने पहुंचे। आरोप है कि संक्रमित का चचेरा भाई  आशा बहू से उलझ गया। आशा बहू ने इस बात की जानकारी पीएचसी बैतालपुर को दी। कुछ ही देर में एक दर्जन आशा बहुएं पिपरा नायक गांव में पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगी।
कंट्रोल रूम से सूचना पर महुआडीह पुलिस चौकी के दो सिपाही गांव में पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर थाने आए। थाने पर इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने आरोपी युवक से पूछताछ की। पुलिस ने उसे शांति भंग की धारा में चालान करने का निर्णय ले लिया। इसी दौरान कंट्रोल रूम से द्वारा सूचना मिली कि संक्रमित और उसके चचेरे भाई का बरामदा सटा होने से वह संपर्क में आया होगा। जिसके बाद थाना  से लेकर जिले तक हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने जानकारी मिलने पर तत्काल दो सैनिटाइजर मशीन रामपुर कारखाना थाने पर भेजा। थाना और आवास परिसर का सैनिटाइज कराया गया।

इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने और सात पुलिसकर्मियों ने खुद को एहतियात के तौर पर क्वारंटीन कर लिया है। आरोपी को जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जहां से उसका सैंपल भेजा जा रहा है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking