News Addaa WhatsApp Group Join करें

आज गोरखपुर में पूर्वांचल के मशहूर लिट्टी -चोखा का स्वाद लेगे राष्ट्रपति आप भी जानिए ! कब क्या रहेगा उनके थाली में

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 28, 2021  |  8:18 AM

1,255 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आज गोरखपुर में पूर्वांचल के मशहूर लिट्टी -चोखा का स्वाद लेगे राष्ट्रपति आप भी जानिए ! कब क्या रहेगा उनके थाली में WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर ।प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास एवं महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में आ रहे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को परोसे जाने वाले दोपहर के भोजन में पूर्वांचल के खान-पान की झलक मिलेगी। सोनबरसा में राष्ट्रपति कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। वह पूर्वांचल का मसहूर लिट्टी-चोखा एवं एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के कालानमक चावल का स्वाद लेंगे। राष्ट्रपति के नाश्ते से लेकर भोजन तक में कई और व्यंजनों को स्थान दिया गया है।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

खाने के मेज पर मिश्रित रोटी को भी मिलेगी जगह
दोपहर के भोजन में लिट्टी-चोखा एवं काला नमक चावल के साथ ही दाल तड़का, पनीर बेगम बहार, मसाला दाल खिचड़ी, वेजटेबल उंधिया, कढ़ी पकौड़ी, सेव टमाटर कढ़ी एवं जीरा राइस परोसा जाएगा। खाने के मेज पर मिश्रित रोटी को भी जगह मिलेगी। वेजटेबल सूप भी दिया जाएगा। सलाद, दही, रायता, अचार भी परोसा जाएगा। खाने के बाद मिठाई के रूप में श्रीखंड, रसमलाई, खजूर एवं सुगर फ्री अंजीर की खीर शामिल की गई है। दोपहर के खाने की व्यवस्था 120 लोगों के लिए होगी। राष्ट्रपति के लिए एयरपोर्ट पर सुबह एवं शाम को हाई टी का इंतजाम होगा। यहां राष्ट्रपति के लिए ग्रीन टी एवं मिश्रित केक की व्यवस्था की जाएगी। ब्लैक काफी का भी इंतजाम किया जा रहा है। राष्ट्रपति के मेन्यू में ताजा फलों के जूस एवं मौसमी फल भी शामिल किया गया है। पिपरी एवं सोनबरसा में भी हाई टी का इंतजाम होगा। सभी व्यंजनों को तैयार करने के लिए मोहद्दीपुर स्थित होटल रेडीसन ब्लू को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए प्रख्यात शेफ राकेश सेठी को बुलाया गया है।

यह है राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक का मेन्यू

– सुबह एवं शाम गोरखपुर एयरपोर्ट
हाई-टी
मसाला/ग्रीन/ब्लैक टी
मौसमी फल
पिपरी हाई-टी
हाई-टी
मसाला/ग्रीन/ब्लैक टी
मौसमी फल
ड्राई फूट
सोनबरसा में दोपहर का भोजन
वेजीटेबल सूप
ग्रीन सलाद
सादा दही
लिट्टी-चोखा
पनीर बेगम बहार
सेव टोमैटो करी
दाल तड़का
काल नमक चावल्र
नान, रोटी, मिस्सी, लच्छा, प्लेन कुल्चा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking