News Addaa WhatsApp Group

आप भी जानिये!! जनपद कुशीनगर की पुलिस ने क्या किया आज सराहनीय कार्य, जानिये किस थाने ने क्या किया कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 12, 2020  |  11:41 AM

1,790 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आप भी जानिये!! जनपद कुशीनगर की पुलिस ने क्या किया आज सराहनीय कार्य, जानिये किस थाने ने क्या किया कार्यवाही

*सराहनीय कार्य/कुशीनगर*

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

*👉आप भी जानिये!! जनपद कुशीनगर की पुलिस ने क्या किया आज सराहनीय कार्य*

*कुशीनगर::अपराध सबाददाता

जनपद में *पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की अभियान में* जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों ने अपने टीम के साथ आज यह सराहनीय कार्य किया।

*♂जानिये–आज किस थाने ने क्या किया कार्यवाही*

*थाना जटहां बाजार-*
थाना जटहां बाजार पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त मन्टू कुशवाहा पुत्र बिहारी साकिन मंझरिया (धूसवा टोला) थाना पिपरासी जनपद पं0 चम्पारण (बिहार) के कब्जे से 05 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0 43/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*थाना नेबुआ नौरंगिया-*
थाना ने0नौ0 पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त गुलाम पुत्र निजामुद्दीन साकिन लौकरिया थाना ने0नौ जनपद कुशीनगर के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0 102/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*थाना पटहेरवा-*
थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त महेश चौहान पुत्र राजकिशोर साकिन अहिरौली थाना कटया जनपद गोपालगंज (बिहार) के कब्जे से 45 शीशी (09 ली0) बन्टी बबली देशी शराब बरामद कर मु0अ0सं0 153/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पशु क्रूरता अधिनियम में की गयी कार्यवाही-*
*थाना कसया-*
थाना कसया पुलिस टीम द्वारा एक अदद बोलेरो पीकप से 04 राशि गोवंशीय पशु बरामद कर मु0अ0सं0 248/2020 धारा 419,420,467,468,471 भादवि व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0, 11 पशु क्रुरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*वांछित की गिरफ्तारी-(कुल-06)*
*थाना विशुनपुरा-*
थाना विशुनपुरा पुलिस टीम द्वारा दो नफर अभियुक्त 1. रसीद अंसारी पुत्र हदीश अंसारी साकिन गौरी श्रीराम नौका टोला थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर व एक नफर अभियुक्ता को अन्तर्गत मु0अ0सं0 97/2020 धारा 14,148,323,5074,506,452,308 भादवि में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*थाना तरयासुजान-*
थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा दो नफर अभियुक्त 1. इस्लाम कसाई पुत्र अदालत सा0 गुदरी मोह्ल्ला तमकुहीराज थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, 2. अंगद पुत्र कन्हैया प्रसाद सा0 माधोपुर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को अन्तर्गत मु0अ0सं0 167/20 धारा 429 भादवि0 में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*थाना बरवापट्टी-*
थाना बरवापट्टी पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त किसान कुमार पुत्र लालबचन चौहान साकिन गौरी शुक्ल थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर को अन्तर्गत मु0अ0सं0 25/2020 धारा 376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*थाना ने0नौ0-*
थाना ने0नौ पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त सद्दाम पुत्र उल्फत साकिन खजुरिया नं0 02 थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर को अन्तर्गत मु0अ0सं0 23/2020 धारा 41/411 भादवि में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा शान्ति भंग में की गयी निरोधात्मक कार्यवाही-*
जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 61 नफर अभियुक्तों को शान्ति भंग में गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking