News Addaa WhatsApp Group Join करें

उत्तर प्रदेश की कुशीनगर में शुरु हुई “कल्लू की दुल्हनिया” की शुटिंग।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Dec 15, 2020  |  9:28 PM

1,635 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उत्तर प्रदेश की कुशीनगर में शुरु हुई “कल्लू की दुल्हनिया” की शुटिंग।

●7हिरोइनों संग मनोरंजन करेंगे अरविंद अकेला “कल्लू”.!●
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
मनोरंजन डेस्क मुंबई।
भोजपुरी के चमकते सितारे अरविंद अकेला “कल्लू” मुकेश गुप्ता कृत फिल्म “कल्लू की दुल्हनिया” लेकर आ रहे है। सात बेहतरीन दमदार हिरोइनों को लेकर बन रही मनोरंजक फिल्म में कल्लू की दु‍ल्‍हनिया कौन होगी ? इ़ंडस्ट्रीज में चर्चा का विषय है। तमाम भोजपुरी सितारों के नाम की तरह इस बार कल्‍लू के नाम पर एक फिल्‍म बन रही है।इसकी शूटिंग यूपी के कुशीनगर पडरौना में शुरू हो गई है।जिसकों लेकर कल्‍लू भी बेहद खुश हैं।
    कल्‍लू ने बताया है कि फिल्म बेहद मजेदार है।चंदन उपाध्‍याय इसके निर्देशक हैं। मंगलवार से इसकी शूटिंग शुरू हुई है। इस फिल्‍म में कई अलग चीजें दर्शकों को देखने को मिलेंगी। फिल्‍म पारिवारिक कामर्सियल दोनों है। इससे दर्शक खूब हंसेंगे और फिल्‍म का मनोरंजन भी करेंगे मेरी भूमिका फिल्‍म में महत्‍वपूर्ण है।इसकी चर्चाअभी नही करुंगा। आपको इसके लिए फिल्‍म देखनी होगी। हाँ ईतना विश्‍वास दिलाता हूं कि यह फिल्‍म आपको मनोरंजन और पैसा वुसूल कराने वाली है।
कल्‍लू ने 7 हिरोइनों के सवाल पर कहा कि फिल्‍म “कल्लू की दुल्हनिया” में मेरी दुल्‍हनिया खोजी जा रही है, जिनमें 7 फाईनल हैं। उनमें से मुझे एक को चुनना है। वो कौन होगी और उसकी स्‍टोरी क्‍या है। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। अभी फिल्‍म की शूटिंग शुरू हुई है। नये साल में संभवत: रिलीज भी होगी।
बता दें कि मुकेश गुप्ता कृत आई एल गुप्ता फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्‍म के संगीतकार ओम झा ने तैयार किया हैं। फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ निधि झा,पूनम दूबे, ज़ोया खान, मणि भट्टाचार्य, सोनालिका प्रसाद,रक्षा गुप्ता,अहाना भारद्वाज, बृजेश त्रिपाठी, संजय पांडेय, संजय वर्मा ,मनोज द्विवेदी ,जे नीलम और किरण यादव जैसे कलाकार मुख्‍य भूमिका में हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला और डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking