जनपद कुशीनगर में पुलिस विभाग में काम न करने वाले तथा पचास साल से अधिक आयु वाले बाइस पुलिस कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। इनकी सूची तैयार कर स्क्रीनिंग कमेटी की निर्णय के बाद डीआइजी व शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यह हर साल की प्रक्रिया है। इसमें 31 मार्च 2020 को जो पुलिस कर्मी 50 साल या इससे ज्यादा की आयु पूरी कर चुके हैं, उनकी सूची तैयार की गई है। देखा जाता है कि किस पुलिसकर्मी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। कौन पुलिसकर्मी है जो काम करने में अक्षम है तथा अपनी सेवा के दौरान आधे से अधिक समय अवकाश पर रहा। इन्हीं आधार पर पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर जिला स्तर पर कमेटी रिपोर्ट तैयार करती है। जिले में एक दर्जन हेड कांस्टेबलों को चिह्नित कर उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। इसी तरह दस निरीक्षक, उप निरीक्षक की रिपोर्ट डीआइजी रेंज को भेजी गई है। कुशीनगर जनपद में बाइस पुलिस कर्मी इस कारवाई के जद में है। जिसमे एक दर्जन को अनिवार्य सेवानिवत्त दे दी गई।शेष दस की संस्तुति मिलते ही इनको भी शाशन के निर्देश के जद में ले लिया जाएगा।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…