News Addaa WhatsApp Group Join करें

एडीजी जोन गोरखपुर जोन कार्यालय की टीम जोन की किसी भी थाने पर पहुच सकती!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 18, 2021  |  3:15 PM

1,236 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एडीजी जोन गोरखपुर जोन कार्यालय की टीम जोन की किसी भी थाने पर पहुच सकती! WhatsApp
Responsive image
  • एडीजी जोन गोरखपुर जोन कार्यालय की टीम जोन की किसी भी थाने पर पहुच सकती
  • जोन कार्यालय द्वारा जारी आदेशो -निर्देशो के बिषय में करेगी जांच
  • समस्याओं का निस्तारण, पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिये एडीजी अखिल कुमार काफी है गम्भीर

गोरखपुर । ज़ोन में अच्छी और सुलभ पुलिसिंग के लिये अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर अखिल कुमार नित्य प्रयोग में जुटे है। जिससे आमजन में उतरप्रदेश पुलिस का छबि औऱ निखरे,साथ ही पीड़ित को त्वरित न्याय मिले को लेकर एक निर्देश जारी किया है।आमजनता/ पीड़ितों के समस्याओं के समुचित निस्तारण हेतु लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं,वही बीट पुलिसिंग को मजबूत करते हुए पुलिस और जनता के बीच बेहतर सम्बन्ध स्थापित करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने पर बल दिया जा रहा है उक्त के सम्बन्ध में जोन के समस्त जनपदों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

बताते चले की इस क्रम में समस्याओं का समुचित निस्तारण हो और पीड़ितों को न्याय मिल सके, इसके लिये जोन कार्यालय से अधिकारियों की टीम जोन के किसी भी जनपद में किसी भी थाने पर जा सकते हैं। स्वयं अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा भी जोन के जनपदों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है। उक्त के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑफिसर अशोक कुमार द्वारा जनपद गोरखपुर के थाना खोराबार, जनपद देवरिया के थाना कोतवाली नगर, जनपद सिद्धार्थनगर के थाना ढेवरूआ, जनपद गोण्डा के थाना करनैलगंज एवं थाना इटियाथोक, और जनपद बलरामपुर के थाना तुलसीपुर का निरीक्षण कर क्षेत्राधिकारियों से वार्ता, मिशन शक्ति एवं डायल 112 कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए बीट कांस्टेबलों से बीट सिस्टम मजबूत करने के क्रम में वार्ता की गयी एवं आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।

वही पिछले 16.मार्च 2021 को निरीक्षक पंकज सिंह जनपद गोण्डा के थाना बजीरगंज, थाना कोतवाली नगर, एवं जनपद बहराइच के थाना कोतवाली देहात, थाना दरगाह शरीफ, कोतवाली कैसरगंज, निरीक्षक शबाहुद्दीन जनपद गोरखपुर के थाना कोतवाली, निरीक्षक अजय ओझा और निरीक्षक अखिलानन्द उपाध्याय द्वारा थाना कैण्ट का निरीक्षण, इसी प्रकार पीआरओ गजेन्द्र राय द्वारा जनपद बस्ती के थाना कोतवाली और थाना
मुण्डेरवा का निरीक्षण कर प्रार्थना पत्रों की जाँच करते हुए बीट कान्सटेबलों से बीट सिस्टम को मजबूत करने के
सम्बन्ध में वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

निर्देशो के क्रम में जानने योग्य बात यह भी है की भविष्य में जोन कार्यालय की टीम जोन के किसी भी जनपद के किसी भी थाने पर जा सकती है और जोन कार्यालय से जारी आदेशों- निर्देशों के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जाँच कर सकती है । अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर अखिल कुमार द्वारा जोन के जनपदों में जहाँ भी अवैध कच्ची / जहरीली शराब का निष्कर्षण विक्रय इत्यादि हो रहा हो उस पर तत्काल सख्त कार्यवाही की जाए एवं उक्त के सम्बन्ध में जोन के समस्त जनपदों के क्षेत्राधिकारियों से प्रमाण पत्र भी मांगा गया है कि उनके क्षेत्रों में कहीं इस प्रकार के कार्य तो नहीं हो रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking