वेद प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
कट्टा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
हाटा कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्र अपने हमराह एस एस आई रामलक्ष्मण सिंह, उ. नि. विनोद सिंह का.राहुल पांडेय, का.रजनीश यादव के साथ वांछित/वांरटी के गिरफ्तारी के प्रयास मे क्षेत्र में मौजूद थे कि सूचना मिला कि ढाढा चीनी मिल के पास शराब के दुकान से चार सौ मीटर आगे संदिग्ध अवस्था मे दो व्यक्ति कही जाने के फिराक मे है।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स मौके पर पहुचे, पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने के फिराक में लग गये पुलिस ने घेर कर पकडा। जमा तलाशी के दौरान दोनो के पास से एक एक अदद कट्टा315बोर व एक एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, नाम पता पुछने पर अपना नाम परवेज आलम पुत्र जिनाव अली सा०महुआडीह थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया व दुसरे ने परवेज आलम पुत्र नईम सा०गोडईतश्रीराम थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर बताया। पुलिस ने उपरोक्त के विरुद्व आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी।इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्र ने बताया कि अराजकता बर्दाश्त नही किया जाएगा, अराजक तत्वो का स्थान जेल है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…