News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज नगर पंचायत के सभासदो द्वारा ग्यारह सूत्रीय मांग को लेकर धरना, कार्यवाही के आश्वाशन पर धरना हुआ ख़त्म!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 29, 2020  |  4:05 PM

1,009 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज नगर पंचायत के सभासदो द्वारा ग्यारह सूत्रीय मांग को लेकर धरना, कार्यवाही के आश्वाशन पर धरना हुआ ख़त्म!
  •  कप्तानगंज नगर पंचायत के सभासदो द्वारा ग्यारह सूत्रीय मांग को लेकर धरना
  • दर्जा प्राप्त मंत्री द्वारा कार्यवाही के आश्वाशन पर धरना हुआ ख़त्म

कप्तानगंज से न्यूज अड्डा के लिये फणीन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

कप्तानगंज/कुशीनगर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज नगर पंचायत कप्तानगंज परिसर में सभासदों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को धरना पर बैठने के एक घंटे उपरान्त सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने मौके पर पहुंच कर अधिकारियों से वार्ता कर यथा शीघ्र जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया जिस पर सभासदों ने धरना समाप्त किया ।कप्तानगंज से न्यूज अड्डा के लिये फणीन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
सभासदों की मांग थी कि अधिशासी अधिकारी द्वारा विकास कार्यों के संदर्भ में बात करने पर मुकदमा पंजीकृत करा देती हैं जो पूर्व में एक बार उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था उसको वापस लिया जाए। जेम पोर्टल पर बिना बोर्ड के बैठक के टेंडर कराने में मनमानी किया जाता है जो सभासदों के अधिकारों का हनन है इस पर रोक लगाई जाए। सभासदों को चेक बुक व चेक रिसिप्ट अधिशासी अधिकारी द्वारा नहीं दिखाया जाता है जिसे दिखाया जाए। आउटसोर्सिंग मिसलेनियस का फर्जी तरीके से चेक काटना शासन विरुद्ध है आउटसोर्सिंग का जीएसटी दिया जाता है उसकी जांच कर कार्यवाही किया जाए। तीन माह पूर्व जेम पोर्टल पर डाले गए टेंडर पर जांच कर कार्यवाही किया जाए। लाकडाउन में फर्जी तरीके से 56लाख रुपए का चेक काटा गया है जिसकी जांच करायी जाय। अधिशासी अधिकारी द्वारा कार्यालय से संबंधित रिकार्ड व प्रस्ताव रजिस्टर को अपने कब्जे में रखा जाता है मांगने पर देखने के लिए कहने पर उनके द्वारा धमकाया जाता है। उक्त कार्य संवैधानिक नहीं है इस पर कार्यवाही किया जाए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में उपस्थित नहीं रहती हैं। इनके द्वारा बोर्ड की बैठक करने में भी अनसुनी की जाती है ऐसा करना इनके तानाशाही रवैए का प्रतीक है। इस पर कार्यवाही किया जाए। अधिशासी अधिकारी के लापरवाही युक्त कार्यों की जांच के लिए दर्जनों बार शासन को पत्र लिखा गया मगर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई।

विडीओ देखने के लिए नीचे लिंक पे क्लिक करे!

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking