News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: प्रधान प्रत्याशी के घर झोपड़ी में अचानक आग लगने से 3 भैंस व 03 लोग बूरी तरीके से झुलसे।

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 19, 2021  |  6:12 PM

1,163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: प्रधान प्रत्याशी के घर झोपड़ी में अचानक आग लगने से 3 भैंस व 03 लोग बूरी तरीके से झुलसे।

कप्तानगंज/कुशीनगर: स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मठिया में बीती रात एक झोपड़ी में अचानक आग लग जाने के कारण 03 भैस जलने लगी,और पशुओं को बचाने के चक्कर में 3 लोग बुरी तरह जलकर घायल हो गए जिनका इलाज एक नीजी अस्पताल गोरखपुर में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना कप्तानगंज के ग्राम पंचायत मठिया के कटइया टोला निवासी मुराली निषाद पुत्र हरि निषाद उम्र 50 वर्ष अपने घर के पिछे झोपड़ी डालकर पशु पालन पोषण करते थे। बीती रात लगभग 11 बजे रात को अचानक झोपड़ी में आग लग गयी शोर होने पर मुराली ने अपने परिजनों को जगाया और स्वयं जलते झोपड़ी में घुस कर भैंसों को बचाने के लिए खोलने लगा। सहयोग में उसकी पत्नी लीलावती देवी उम्र 45 वर्ष व पुत्री पूजा उम्र 17वर्ष भी जलती झोपड़ी में घुस गई। सभी ने भैंसों को तो बचा तो लिया लेकिन स्वयं बुरी तरह जल गयी। ग्रामीणों ने आग बुझा कर घायल भैंसों को दूर बाँधकर सभी घायलों को निजी साधन से गोरखपुर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। आज सुबह सोमवार को मोहल्ले के युवाओं ने मुराली व उसके परिजनों के इलाज के लिए ग्रामीणों से चंदा वसूल कर उनके ईलाज के लिए पैसा एकत्रित कर दवा में सहयोग की। आग लगने की सूचना मिलने पर गाँव पहुँचे एसडीएम देश दीपक सिंह व प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज कपिलदेव चौधरी सहित हियुवा के राजेश साहनी द्वारा गाँव पहुँच कर घटना का जायजा लिया।
इस वावत प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है मौके पर गया और कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking