News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: मिशन प्रेरणा व अन्य घटक पर हुआ एक दिवसीय परिचर्चा

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 4, 2021  |  6:46 PM

633 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: मिशन प्रेरणा व अन्य घटक पर हुआ एक दिवसीय परिचर्चा

कप्तानगंज/कुशीनगर। कप्तानगंज विकास खंड के परिषदीय शिक्षकों का मिशन प्रेरणा एवम अन्य घटकोंं पर विस्तृत परिचर्चा एवम संगोष्ठी तथा एक दिवसीय   प्रधाना ध्यापक/प्रभारी प्रधानध्याक की कार्यशाला  का आयोजन दादी राजमती देवी महिला महाविद्यालय पटखोली कप्तानगंज में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची तथा प्रेरणा तालिका, प्रेरणा ज्ञान उत्सव, कायाकल्प, मिशन शक्ति आदि पर  गंभीर चर्चा हुई। समारोह को संबोधित करते हुए   डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा ने शिक्षको को शासन की मंशानुसार ससमय विद्यालय का संचालन और प्रेरणा लक्ष्य  को तय समय मे पूरा करने और कोविड 19 के प्रोटोकाल को ध्यान मे रखते हुए। पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य करने का निर्देश दिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश कुशवाहा ने शिक्षकोंं से अपील की कि आप लोग। मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला के साथ साथ  शिक्षण योजना बनाने मेंं शिक्षण संग्रह, हस्त पुस्तिका मे दिए गई तकनीक  का उपयोग करें और अभिलेखीकरण पर विशेष ध्यान दे। इस  कार्यशाला को  जिला समन्वयक प्रशिक्षण सतेन्द्र मौर्य , प्रेरणा सारथी मंगलेश्वर पांडेय ,पंकज सिंह ए0आर0पी0,रामाश्रय दुबे,विनोद ओझा, सूचित प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया।कार्यशाला  के उपरांत   डाइट प्राचार्य  ने उत्कृष्ट कार्य हेतु  विजय प्रकाश तिवारी, संजय गुप्ता ,योगेश मौर्य।बलराम चौहान।पूजा मिश्रा को शाल देकर सम्मनित किया और शिक्षको द्वारा निर्मित टी0एल0एम0 प्रदर्शनी का  अवलोकन  कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन हरेकृष्ण पांडेय ने किया।  इस कार्यशाला में धर्म प्रकाश पाठक, विजय कुशवाहा ,धनंजय पांडेय,अर्चना अरोरा, सतीश सिंह,जय प्रकाश मणि , कमलकिशोर मिश्रा,अभय मिश्र,करुणाकर मिश्र  आदि ने प्रतिभाग किया।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking