News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: रोजगार परक बजट से आत्म निर्भर भारत का लक्ष्य पूरा होगा: डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 8, 2021  |  8:17 PM

1,092 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: रोजगार परक बजट से आत्म निर्भर भारत का लक्ष्य पूरा होगा: डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन

कप्तानगंज/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  द्वारा प्रस्तुत बजट हर वर्ग और हर क्षेत्र के लिए कारगर है। यह ऐतिहासिक बजट वैश्विक महामारी कोविड से देश को उबरेगा। रोजगार परक इस बजट से आत्म निर्भर भारत का लक्ष्य भी पूरा होगा। इस आशय के विचार वरिष्ठ पत्रकार और भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी डा०बच्चा पांडेय नवीन ने व्यक्त किए। वह रामकोला मंडल की कार्य समिति की बैठक को पार्टी कार्यालय पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास का कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। 2021-22 का बजट विकास यात्रा को और गति देगा। इससे देश के नागरिकों का जीवन स्तर भी सुधरेगा।इस बार स्वास्थ्य बजट में 137 फीसद की बढ़ोत्तरी की गई है। इस धन से  देश में जहां 75 हजार हेल्थ सेंटर खोले जाएंगे,वहीं नागरिकों अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बजट में प्रदूषण रोकने,सड़क,परिवहन, रेलवे के क्षेत्र में विस्तार की योजना है।इसी तरह कर में किसी तरह की बढ़ोत्तरी न करके सरकार ने मध्यम आय वाले वर्ग का ख्याल रखा है।वरिष्ठ नागरिकों को अब कर देने से मुक्ति मिल गई है। बजट में पहली बार यह व्यवस्था की गई है कि अगर कोई  बैंक दिवालिया होता है तो खाता धारकों के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। इसके अलावा केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने की संचालन महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया।अंत में बजट के विभिन्न विंदू ओ पर चर्चा करने के उपरांत प्रधानमंत्री को अभिनन्दन पत्र भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया।
इस अवसर पर नामित सभासद राजेश मिश्रा कुन्नू दरोगा कुंवर , अनिरुद्ध खरवार प्रसिध्द नाथ पत्र भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर नामित सभासद राजेश मिश्रा कुन्नू  , दरोगा कुंवर अनिरुद्ध खरवार , प्रसिध्द नाथ तिवारी आदित्य मिश्रा विश्वजीत गोबिंद राव रवींद्र प्रजापति आदि उपस्थित रहें ।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking