News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: साहित्य सेवा समिति की मासिक काव्य गोष्ठी “आज की शाम सेना दिवस के नाम” हुई सम्पन्न।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 16, 2021  |  2:44 PM

813 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: साहित्य सेवा समिति की मासिक काव्य गोष्ठी “आज की शाम सेना दिवस के नाम” हुई सम्पन्न।
  • आज की शाम,सेना दिवस के नाम।
  • प्रभात की 337 वीं काव्य गोष्ठी सम्पन्न।
  • हिन्दू मुस्लिम मत देखो,इंसान कौन है

फणीन्द्र पाण्डेय/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

कप्तानगंज/कुशीनगर | नगर कप्तानगंज की साहित्यिक संस्था प्रभात साहित्य सेवा समिति की 337 वीं मासिक काव्य गोष्ठी “आज की शाम सेना दिवस के नाम ” पर शुक्रवार को कवि इंद्रजित इंद्र के आवास पर प.उमाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि रणजीत सिंह विशिष्ठ अथिति पूर्व विधायक दीपलाल भारती, जे पी इंटर कालेज के प्रबन्धक श्रीराम प्रसाद रहे। संचालन किया बेचू.बी ए.ने सर्व प्रथम मां शारदे के चित्र पर अथितिओं द्वारा पुष्पार्चन हुआ। तदोपरांत माँ की वंदना इन्द्रजित ने पढ़ा-“माँ अब तो आ जाइए, बांध धीरज के सब बह गए।”
इसके बाद नुरुद्दीन नूर ने यह सुनाया-
“दिल को घेरे हुए हैं ग़म तेरे, जब से जारी हैं ये सनम तेरे”
युवा कवि अंशदीप पीयूष ने खूब सुनाया-
“नशा -ए-शतरंज में मशगूल थे हम
जो बचा था होश -शायरी में लग गए।”
इसके बाद डा. इम्तियाज़ समर ने यह सुनाया-
“उसे नेता समझ लेती है मेरे देश की जनता
जो जनता को नए सपने दिखाना सिख लेता है।”
इसके बाद कवि बेनिगोपाल शर्मा ने सुनाया –
“जय बोलोगे भारत माँ की ,हाथ तिरंगा लहराओगे”
वहीं शौर्यजीत ने सुनाया-
“भारत के वीरों में गजब का धैर्य है
अखण्ड भारत का सपना देखा जो …”
अमजद अली की रचना खूब सराही गई-
“हिन्दू मुस्लिम मत देखो , इंसान कौन है ये देखो।”
इसके बाद मेजबान इन्द्रजित इंद्र ने यह सुनाया-“वंदे मातरम गाने में जो दुश्मन से कतराते हैं।”
इसके बाद संचालन कर रहे बेचू बी ए ने सेना के दिलेरी पर यह गीत सुनाया-
“सीना ताने आज शिखर पर ,सैनिक फर्ज निभाते हैं
आज दिवस है उन वीरों का,जो शत्रु को दूर भगाते हैं
अंत में अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र ने यह सुनाया-
” नेता की नाक कटी तो उनका बुरा हाल था
क्यों कि वह उनके नाक का बाल था।”
इस मौके पर अधिवक्ता जयराज सिंह दिनेश यादव हरेराम गुप्त संजय मिश्रा मनोज गुप्ता घनश्याम सिंह केदार वर्मा शोभ गुप्ता कृष्णा मद्धेशिया वृजेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking