News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों की समस्या को लेकर इक्कीस जनवरी को जिलाधिकारी को देगा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 19, 2021  |  4:39 PM

861 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों की समस्या को लेकर इक्कीस जनवरी को जिलाधिकारी को देगा ज्ञापन

कसया/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

कसया/कुशीनगर | राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 21 जनवरी दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कुशीनगर के माध्यम से दिया जाएगा। यह जानकारी महासंघ के जिला संयोजक अविनाश शुक्ला ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। बताया है कि महासंघ लंबे समय से शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए मांग करता रहा है परंतु विभागीय उदासीनता के चलते समस्याएं लंबित पड़ी हुई हैं। 21 जनवरी को 3:15 पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापान में सभी शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, जनपदों में पदोन्नति करने, केंद्र सरकार के समान 17140 का लाभ शिक्षको को अभिलंब देने,विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, सामूहिक बीमा की राशि दस लाख करने,स्कूलों में एक चौकीदार रखने, शिक्षकों को बर्खास्त करने का अधिकार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से ऊपर के अधिकारी को देने,शिक्षकों की गोपनीय आख्या रिपोर्ट जो कि खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा लिखी जाएगी उच्च अधिकारि से लिखने,स्कूलो में मिशनकायाकल्प के नाम पर जो शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है उसको बंद करने, जनपदों के अंदर स्थानान्तरण की प्रक्रिया शुरू करने आदि है।जिला संयोजक ने जनपद कार्यकारिणी और ब्लाको की कार्यकारिणी के साथ शिक्षकों को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking